{"_id":"5f9066b05572f0248f42fad5","slug":"indresh-kumar-said-on-the-foundation-day-of-azad-hind-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद हिंद सरकार का स्थापना दिवस पर इंद्रेश कुमार ने कही बड़ी बात, सुभाष होते तो देश विभाजन का दर्द नहीं झेलता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद हिंद सरकार का स्थापना दिवस पर इंद्रेश कुमार ने कही बड़ी बात, सुभाष होते तो देश विभाजन का दर्द नहीं झेलता
Wed, 21 Oct 2020 10:19 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
विचार व्यक्त करते इंद्रेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद हिंद सरकार का स्थापना दिवस बुधवार को वाराणसी के लमही स्थित सुभाष मंदिर में मनाया गया। विशाल भारत संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आजाद हिंद बाल बटालियन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सलामी दी। सुभाष कथा सुनाई और आजाद हिंद सरकार का राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि नेताजी को पता था कि अंग्रेज जाते समय देश का विभाजन कर सकते हैं, उन्होंने गांधी जी को चेताया भी था। इतिहासकारों ने उनके साथ न्याय नहीं किया। सुभाष होते तो देश विभाजन का दर्द नहीं झेलता।
विज्ञापन
सुभाषवादी विचारक तपन कुमार घोष ने कहा कि पंचवर्षीय योजना से लेकर राष्ट्रभाषा हिंदी ही हो ऐसी योजना सुभाष सरकार की ही थी। इस दौरान संगोष्ठी को डॉ. राजीव श्रीवास्तव चट्टो बाबा, ऋषि द्विवेदी, आत्म प्रकाश सिंह, रमेश शर्मा, आनंद मिश्रा, नजमा, नाजनीन, डॉ. मृदुला ने संबोधित किया। संचालन अर्चना भारतवंशी और धन्यवाद मो.अजहरूद्दीन ने दिया।
विज्ञापन