फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indigo flight reached Varanasi from Mumbai with 354 workers

मिशन मिलाप: महानायक अमिताभ बच्चन ने पूर्वांचल के 354 श्रमिकों का कराया अपनों से मिलन, दो चार्टर्ड विमानों से मुंबई से भिजवाया

Wed, 10 Jun 2020 10:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Jun 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Indigo flight reached Varanasi from Mumbai with 354 workers
एयरपोर्ट से बार निकलते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार को मुंबई में फंसे 354 श्रमिकों को मिशन मिलाप के जरिए इंडिगो के दो चार्टर्ड विमान से वाराणसी भिजवाया। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के रहने वाले श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग व 14 दिन होम क्वारंटीन का घोषणा पत्र भरवाया गया। श्रमिकों के अनुसार सभी का निःशुल्क टिकट अमिताभ बच्चन द्वारा माहिम दरगाह और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के सहयोग से हुआ। 

विज्ञापन


लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दोपहर 12.45 बजे इंडिगो के पहले चार्टर्ड विमान 6 ई 9981 से 174 श्रमिक आए। वहीं शाम 6.30 बजे इंडिगो की दूसरी स्पेशल चार्टर्ड प्लेन 6 ई 9983 से 180 यात्री एयरपोर्ट पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग और लगेज को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन


फेस शील्ड और मास्क लगाए सभी श्रमिकों को पार्किंग क्षेत्र में खड़े टैक्सी वाहनों से विभिन्न जनपदों को भिजवाया गया। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि 14 दिन होम क्वारन्टीन का फॉर्म भरवाकर सभी को छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indigo flight reached Varanasi from Mumbai with 354 workers
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मुंबई के अंधेरी में गाड़ी चलाते थे। मुंबई में माहिम दरगाह ट्रस्ट है वही से हमारे सेठ आरिफ अंसारी ने अमिताभ बच्चन के सहयोग से इंडिगो के विमान से टिकट करवाकर फ्री में घर भेजा है। 
राजेश कुमार, जौनपुर 


मुंबई के भाईखल्ला में रहकर गारमेंट्स कंपनी में काम करता था, अमिताभ बच्चन के सहयोग से निःशुल्क अपने घर पहुंच सका। 
अजमेर, गोरखपुर

मुंबई में रहकर गन्ना जूस का काम करता था। वहां तीन माह से काम बन्द था। घर आने के लिए परेशान था तो हाजी अली ट्रस्ट में गुहार लगाई तो घर आ गया। 
मो दानिश 
मुंबई  के ठाणे में रहता था। सब काम बंद है। खाने-पीने के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। हाजी अली ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क टिकट  हुआ। 
अब्दुल कैश खान, बलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed