फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IndiGo flight grounded due technical snag in landing gear passengers sent on another aircraft

UP: लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी से इंडिगो विमान ग्राउंडेड, दूसरे फ्लाइट से भेजे गए यात्री; हुई परेशानी

Sat, 04 Jul 2026 05:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Jul 2026 05:37 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली जाने वाली उड़ान तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित रही। नियमित जांच में लैंडिंग गियर सिस्टम में खामी मिलने पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया। बाद में एयरलाइन ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली रवाना किया।

विज्ञापन
IndiGo flight grounded due technical snag in landing gear passengers sent on another aircraft
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Babatpur Airport Varanasi:  बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली जाने वाली उड़ान (6ई-6246) तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हो गई। नियमित तकनीकी जांच के दौरान विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम में खामी मिलने पर सुरक्षा कारणों से उसे उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर उन्हें दिल्ली रवाना किया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली से वाराणसी पहुंचा इंडिगो का विमान अगली उड़ान से पहले निर्धारित तकनीकी निरीक्षण से गुजर रहा था। इसी दौरान इंजीनियरिंग टीम ने लैंडिंग गियर सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विमान को तत्काल ग्राउंड कर उसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में इंजीनियरों ने मौके पर ही खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन समस्या का तत्काल समाधान नहीं हो सका। इसके बाद एयरलाइन ने यात्रियों की यात्रा प्रभावित न हो, इसके लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद सभी यात्रियों को सुबह करीब 11:20 बजे वैकल्पिक विमान से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि विमान में सामने आई तकनीकी समस्या उड़ान सुरक्षा से जुड़ी थी। ऐसे में एयरलाइन ने किसी भी तरह का जोखिम लेने के बजाय मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए विमान को सेवा से बाहर रखा। विमान को दोबारा परिचालन में शामिल करने का निर्णय तभी लिया जाएगा, जब इंजीनियरिंग टीम उसे पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर देगी।

उधर, तकनीकी खराबी वाले विमान की जांच और मरम्मत का कार्य देर रात तक जारी रहा। समाचार लिखे जाने तक रात करीब 9:15 बजे एयरलाइन के तकनीशियन विमान को सेवा योग्य बनाने में जुटे थे और खराबी लगभग दूर कर ली गई थी। हालांकि दोबारा उड़ान संचालन से पहले सभी आवश्यक तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जानी थीं।

इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन कर्मचारियों ने यात्रियों को समय-समय पर स्थिति की जानकारी दी तथा उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रखा। तकनीकी समस्या के बावजूद एयरपोर्ट से अन्य सभी उड़ानों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed