फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railways will cancel Kashi Vishwanath and Garib Rath Express from 11 to 15 September

यात्रीगण ध्यान दें: 11 से 15 सितंबर तक काशी विश्वनाथ और गरीबरथ एक्सप्रेस रहेंगी निरस्त, राजधानी का भी बदला रूट

Tue, 03 Sep 2024 09:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Sep 2024 09:34 AM IST
सार

Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेल खंड के दोहरीकरण का कार्य होने के चलते 11 से 15 सितंबर तक काशी विश्वनाथ और गरीबरथ एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। 

विज्ञापन
Indian Railways will cancel Kashi Vishwanath and Garib Rath Express from 11 to 15 September
train - फोटो : istock

विस्तार

जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज स्टेशन और वाराणसी-जंघई-मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ रेल खंड के जंघई-बरयाराम-उग्रसेनपुर खंड के दोहरीकरण का काम मंगलवार से शुरू हो रहा है। साथ ही जंघई यार्ड रिमाडलिंग कार्य भी 3 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में पहले और दूसरे चरण में पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी।

विज्ञापन


राजधानी समेत कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से गुजरेंगी। 3 सितंबर से 22 सितंबर तक 05437/05438 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम मेमू स्पेशल ट्रेन, 05117/05118 बनारस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। 11 से 15 सितंबर तक 15127/15128 काशी विश्वनाथ, 12 से 14 सितंबर तक 15107/15108 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस और 12 से 13 सितंबर को 22541/22542 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


3 से 23 सितंबर तक 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस बनारस के स्थान पर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ से चलेगी। देहरादून से 1 से 21 सितंबर तक चलने वाली 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस बनारस के स्थान पर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में यात्रा समाप्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि डिब्रूगढ़ से 10, 11 व 12 सितंबर को चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बदले मार्ग वाराणसी जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते जाएगी।

नई दिल्ली से 13 व 14 सितंबर को चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस बदले मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते जाएगी। नई दिल्ली से 12 सितंबर को चलने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस बदले मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते जाएगी।

भदोही से रायबरेली तक नहीं रुकेगी वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस
वाराणसी सिटी से 12 सितंबर को चलने वाली 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग वाराणसी-जफराबाद-अयोध्या कैंट-लखनऊ के रास्ते जाएगी। मार्ग बदलने कारण इस ट्रेन का ठहराव भदोही, जंघई, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, गौरीगंज व रायबरेली स्टेशनों पर नहीं होगा।

इन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी यह ट्रेनें

  • ग्वालियर से 2 से 21 सितंबर तक चलने वाली 11107 ग्वालियर-बनारस एक्सप्रेस बदले मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस के रास्ते जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस ट्रेन का ठहराव प्रयाग, फाफामऊ, फूलपुर, उग्रसेनपुर, जंघई, सुरियांवा, भदोही स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
  • बनारस से 3 से 22 सितंबर तक चलने वाली 11108 बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस बदले मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते जाएगी। मार्ग बदलने के चलने इस ट्रेन का ठहराव भदोही, सुरियांवा, जंघई, उग्रसेनपुर, फूलपुर, फाफामऊ, प्रयाग स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
  • छपरा से 3 से 22 सितंबर तक चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस बदले मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज के रास्ते और इस ट्रेन का ठहराव भदोही, जंघई, फूलपुर, प्रयाग स्टेशनों पर नहीं होगा।
  • दुर्ग से 2 से 21 सितंबर तक चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस बदले मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी सिटी के रास्ते जाएगी। यह ट्रेन प्रयाग, फूलपुर, जंघई, भदोही स्टेशनों पर नहीं होगा।
  • मऊ से 7, 14 व 21 सितंबर तक चलने वाली 15181 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बदले मार्ग मऊ-औंड़िहार-वाराणसी सिटी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते जाएगी। यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, मडियाहूं, जंघई, फूलपुर, प्रयाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2, 9 व 16 सितंबर तक चलने वाली 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस बदले मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के रास्ते जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव प्रयाग, फूलपुर, जंघई, मडियाहू, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर नहीं होगा।
  • बांद्रा टर्मिनस से 8 सितंबर को चलने वाली 20941 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस बदले मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-वाराणसी सिटी के रास्ते जाएगी। यह ट्रेन जंघई, मडियाहू, जौनपुर, केराकत, डोभी स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  • गाजीपुर सिटी से 10 सितंबर को चलने वाली 20942 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बदले मार्ग वाराणसी सिटी-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते जाएगी। यह ट्रेन डोभी, केराकत, जौनपुर, मडियाहू, जंघई स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed