रेलवे: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में अब सफर होगा और मजेदार, यात्रियों के लिए शुरू होगी नई सेवा
वाराणसी से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत में सफर करने वाले यात्री अब रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सुन सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे से संचालित होने वाली 10 शताब्दी और दो वंदे भारत एक्सप्रेस में रेडियो मनोरंजन सेवा शुरू होगी। इसके तहत वाराणसी से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत में सफर करने वाले यात्री अब रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सुन सकेंगे।
अभी फिलहाल दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, अमृतसर, अजमेर, देहरादून, कानपुर, वाराणसी, कटड़ा और काठगोदाम आने जाने वाली ट्रेनों में ही यात्री रेडियो सुन सकेंगे। उत्तर रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों को मनोरंजन प्रदान करने दिल्ली मंडल की सभी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में रेडियो सेवा प्रदान करने के लिए एक अनुबंध किया है।
रेडियो सेवाओं के माध्यम से ट्रेनों में मनोरंजन प्रदान करने का यह प्रयास दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डिंपी गर्ग और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण कुमार के दिशा-निर्देश के बाद किया गया है।
वाराणसी-प्रयागराज के बीच नए ट्रैक पर दौडे़गी ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर बनारस-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब इस नए ट्रैक पर ट्रेन दौड़ेगी। फिलहाल इस नवनिर्मित दोहरीकृत लाइन (विद्युतीकरण सहित) पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद आगे का फैसला भी लिया जाएगा।
उधर, ट्रेन के चलाए जाने की वजह से ओवरहेड ट्रैक्शन पर विद्युत धारा प्रवाहित होने की संभावनाआें के मद्देनजर रेल प्रशासन ने लोगों को रेलवे ट्रैक से दूर होने की चेतावनी दी है। बनारस-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण परियोजना के तहत ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है।
दोहरी लाइन का निरीक्षण कल
बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्व रेलवे के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा सहित मुख्यालय मंडल और रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद होंगे।