फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   indian Railway will free its land encroachment at Kashi station for reconstruction work

Varanasi: काशी स्टेशन पर अपनी जमीन कब्जा मुक्त कराएगा रेलवे, जल्द शुरू होगा पुनर्निर्माण का काम

Wed, 05 Apr 2023 11:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Apr 2023 11:06 PM IST
सार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। काशी को इंटरमॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
indian  Railway will free its land encroachment at Kashi station for reconstruction work
काशी स्टेशन का निरीक्षण करते उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी रेलवे स्टेशन आधुनिक तरीके से विकसित करने की योजना है। बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने रेलवे स्टेशन के पास की जमीन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की मदद से जमीन को खाली कराएं और चहारदीवारी बनाएं ताकि फिर से अतिक्रमण न हो सके। काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने काशी को इंटरमॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया। नमो घाट पर प्रस्तावित रेल कम रोड ब्रिज स्थल को भी देखा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 336 करोड़ रुपये की लागत से इस रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कराने की योजना है। स्टेशन आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा।
विज्ञापन


प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार को जोड़ते हुए रूफ प्लाजा बनाए जाएंगे। गंगा पर चार ट्रैक वाला पुल बनेगा। यह स्टेशन काशी की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाएगा। यहां से भविष्य में कई और महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन की योजना है। ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ाई जा रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास बहुमंजिला इमारतें भी बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट पर जल्द चालू होगी तीन नंबर एफओबी

indian  Railway will free its land encroachment at Kashi station for reconstruction work
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कैंट रेलवे स्टेशन पर तीन नंबर एफओबी पर चल रहे कार्यों को देखा और जल्द चालू करने को कहा। इसके पहले उन्होंने एफओबी तीन से रोप-वे को किस तरह से कनेक्ट किया जाएगा, इसकी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने न्यू पावर केबिन, निर्माणाधीन टीटीई रेस्ट हाउस, यार्ड री-मडलिंग और स्टेशन के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को भी देखा। यात्री आश्रय में उमस होने पर उसे दूर करने के लिए कहा।

अनुमति मिलने के दस दिन में शुरू हो जाएगी बीएनआई

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि स्टेशनों का पुनर्विकास आगामी 30-40 साल आगे की सोचते हुए कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य के पूर्ण करने के लिए इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने हैं। इसकी अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।

काशी तमिल संगमम ट्रेन के परिचालन शुरू कराने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि रेलमंत्री ने जो घोषणा की है, उसे पूरी की जाएगी। लेकिन, इसके लिए कुछ प्रक्रियाएं होती हैं, वो पूरी की जाती हैं। इसके बाद वाराणसी से लखनऊ वाया सुल्तानपुर होते हुए वह दोपहर बाद रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed