फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway Varanasi Bareilly Express canceled for six days from today change in route of many trains

Indian Railway: वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस आज से छह दिन तक निरस्त, कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

Wed, 01 Jun 2022 10:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Jun 2022 10:35 AM IST
सार

ट्रैफिक ब्लॉक होने की वजह से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कैंसिल किया है। वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस आज से छह जून तक कैंसिल की गई है, जबकि कई अन्य ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
Indian Railway Varanasi Bareilly Express canceled for six days from today change in route of many trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैफिक ब्लॉक होने की वजह से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कैंसिल किया है। अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस एक से छह जून तक कैंसिल की गई है, जबकि कई अन्य ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है। एडीआरएम लालजी चौधरी के मुताबिक उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के खेतासराय स्टेशन पर रेल लाइन संबंधित काम के चलते एक से सात जून तक ट्रेनों का संचालन कार्य प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 14235 वाराणसी-बरेली और ट्रेन 14236 बरेली-वाराणसी निरस्त रहेगी। 13307 धनबाद-फि रोजपुर किसान एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग बाबातपुर, खालिसपुर, जलालगंज, जफ राबाद, जौनपुर, खेतासराय, शाहगंज, बिलवई, मालीपुर, अकबरपुर, घुगुसए बिलहर घाट, अयोध्या, बाराबंकी होकर चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 13308 फि रोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग बारास्ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतागढ़-वाराणसी से चलेगी। ट्रेन 13151 कोलकाता-जम्मूतवी, ट्रेन 13152 जम्मूतवी-कोलकाता  एक्सप्रेस वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ मार्ग के बजाय जौनपुर, शाहगंज रूट से चलेगी लेकिन इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed