{"_id":"635532dfcdcdf73dbc657712","slug":"indian-railway-vande-bharat-express-delayed-for-hours-today-passengers-upset-at-varanasi-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: वंदे भारत एक्सप्रेस आज फिर घंटों लेट हुई रवाना, वाराणसी स्टेशन पर परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: वंदे भारत एक्सप्रेस आज फिर घंटों लेट हुई रवाना, वाराणसी स्टेशन पर परेशान हुए यात्री
Sun, 23 Oct 2022 09:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:35 PM IST
सार
कानपुर-प्रयागराज रेलखंड के अंतर्गत रमवा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 29 वैगन पटरी से उतर गए। हादसे के बाद प्रयागराज से कानपुर के बीच रेल संचालन ठप हो गया। इस दौरान प्रयागराज की ओर आ रही वंदे भारत समेत दर्जनभर ट्रेनें जहां की तहां खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : फाइल
विस्तार
कानपुर-प्रयागराज रेलखंड के फतेहपुर के निकट रमवा स्टेशन यार्ड में दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन की ओर जा रही मालगाड़ी केे 29 डिब्बेे रविवार की सुबह 10:25 बजे पटरी से उतर गए। इसके चलते नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन भी लेट हो गई। यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से पांच घंटेे देरी से पहुंची और शाम 7:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
रविवार को ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर शाम 6:57 बजे पहुंची। वहीं, ट्रेन के पांच घंटे लेट होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए वेलकम हाल खोलवा दिया गया था।
विज्ञापन
कई यात्रियों ने अपने टिकट भी कैसिंल करा दिए। वहीं मालगाड़ी केे डिब्बेे पटरी से उतरने की वजह से कई ट्रेनों को वाराणसी स्टेशन से होकर दीनदयाल स्टेशन की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
,vande bharat express running status today