फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway: semi high speed train Vande Bharat delayed for hours again today fog stopped trains

Varanasi: दोपहर की जगह रात में आई वंदेभारत एक्सप्रेस, कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 08 Jan 2023 10:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। देश की सबसे तेज दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देरी से रात आठ बजे वाराणसी पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Indian Railway: semi high speed train  Vande Bharat delayed for hours again today fog stopped trains
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक तो कड़ाके की ठंड, तिस पर ट्रेन लेट चले। ऐसे में ट्रेन में सफर करने वालों की क्या हालत होगी होगी। यह किसी भी रेलवे स्टेशन पर देखा जा सकता है। घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें डेढ़ से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें देश की पहली  सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत भी शामिल है। 

विज्ञापन


कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। देश की सबसे तेज दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देरी से रात आठ बजे वाराणसी पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन दिन में दो बजे कैंट स्टेशन पहुंचती है। लेकिन, कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार कम हो गई। अपराह्न तीन बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली यह ट्रेन रात आठ बजकर 40 मिनट पर यहां से रवाना हुई। ट्रेन के लगातार देरी से चलने की वजह से यात्री नाराजगी भी जाहिर करते दिखे। इसी तरह अन्य ट्रेनों की भी स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे से ज्यादा लेट

नई दिल्ली से चलकर जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को कैंट स्टेशन पर सुबह 8 बजकर पांच मिनट पर पहुंचना था। लेकिन, यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10.57 की देरी से रात में पहुंची। मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन भी कोहरे के कारण 8.05 घंटे लेट रही।

भृगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7.48 घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस 6.33 घंटे, उपासना एक्सप्रेस 6.02 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 5.11, गोंदिया एक्सप्रेस 4.22 घंटे लेट रही। स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed