फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway Patna Ahmedabad summer special train will run via Varanasi

Indian Railway: वाराणसी के रास्ते चलेगी पटना-अहमदाबाद समर स्पेशल ट्रेन, जानें कब से होगा शुरू

Fri, 14 Apr 2023 09:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 09:44 PM IST
सार

गर्मी की छुट्टियों में वाराणसी के रास्ते पटना और अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 09418 पटना-अहमदाबाद स्पेशल दो मई से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को पटना से रात 11:45 बजे रवाना होगी। 

विज्ञापन
Indian Railway Patna Ahmedabad summer special train will run via Varanasi
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 यदि आप इस बार गर्मी की छुट्टी में गुजरात घूमने जा रहे हैं और ट्रेन में सीट को लेकर चिंता कर रहे हैं तो घबराइये नहीं। भारतीय रेलवे ने आपकी समस्या दूर कर दी है। गर्मी की छुट्टियों में अहमदाबाद रूट की गाड़ियों से यात्रियों का दबाव कम करने के उद्देश्य से वाराणसी के रास्ते पटना और अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, 09418 पटना-अहमदाबाद स्पेशल दो मई से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को पटना से रात 11:45 बजे रवाना होगी। दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व वाराणसी होकर गुरुवार सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन 09417 अहमदाबाद-पटना स्पेशल एक मई से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद स्टेशन से सुबह 9:10 बजे प्रस्थान करेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेकर यह ट्रेन रात 9.05 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। भारतीय रेलवे ने बीते मंगलवार को घोषणा की थी कि वह गर्मियों के दौरान प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने के लिए 200 से अधिक अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने पर प्रेमिका के घर में घुसा शादीशुदा प्रेमी, आत्मदाह करने की कोशिश

साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

Indian Railway Patna Ahmedabad summer special train will run via Varanasi
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल

 दिल्ली से आने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस 14004 शुक्रवार को साढ़े चार घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची। मालदा टाउन एक्सप्रेस का एन वक्त पर प्लेटफार्म बदल दिया गया। अचानक प्लेटफार्म बदलने की सूचना के बाद चार घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

सुबह आठ बजे कैंट स्टेशन पहुंचने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस 12:30 बजे पहुंची। हालांकि कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि ट्रेन के आने से आधे घंटे पहले ही प्लेटफार्म बदलने की सूचना प्रसारित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed