फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway Passengers complain about AC failure in trains

Indian Railway: किराया एसी का, सफर भट्ठी का, गर्मी में उबल रहे ट्रेन यात्री; 30 दिनों में आईं 135 शिकायतें

Mon, 17 Jun 2024 06:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Jun 2024 06:27 PM IST
सार

गर्मी में ट्रेनों का सफर भी मुश्किल हो गया है। आए दिन ट्रेनों की एसी फेल होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में लोग रेलवे में शिकायत भी कर रहे हैं। नाराज लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Indian Railway Passengers complain about AC failure in trains
गर्मी में कुछ इस तरह दिखा वाराणसी रेलवे स्टेशन का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन के एसी कोच में सफर करने पर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। कोच के एसी आए दिन फेल हो रहे हैं। एसी काम नहीं करने से बेचैनी, घबराहट से यात्री परेशान हैं। वह चेन पुलिंग कर विरोध प्रदर्शन व हंगामा कर रहे हैं। 30 दिनों में 135 शिकायतें सिर्फ एसी संबंधित रहीं। कंट्रोल रूम, रेल मदद, एक्स पर रोजाना शिकायतें आ रही हैं। यात्री हाथ वाला पंखा और अन्य जुगाड़ के सहारे यात्रा करने को मजबूर हैं। यात्रियों का मानना है कि वह किराया तो एसी का दे रहे हैं, लेकिन सफर मानो भट्ठी में बैठकर कर रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के बी-13 में एसी नहीं चलने से यात्री परेशान रहे। डॉ. संजय अग्रवाल ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि दिल्ली से ही एसी काम नहीं कर रहा है। ट्रेन के कैंट स्टेशन पहुंचने पर कर्मियों ने अटेंड किया। 20415 महाकाल एक्सप्रेस के बी-1 कोच में एसी काम नहीं करने से यात्रियों ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


वाराणसी कैंट से इंदौर की यात्रा करने वाले यात्री मोहित गुप्ता ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन स्टेशन से खुली उसके बाद से ही एसी काम नहीं कर रहा था। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। 15159 सारनाथ एक्सप्रेस के बी-8 में सफर करने वाले यात्री साकेत पांडेय ने रेल मदद पर शिकायत की कि एसी तीन घंटे से काम नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी कंट्रोल रूम में फोन पर शिकायत की कि 22540 आनंद विहार-मऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस के ए-2 में एसी बंद है। यात्री मुद्दसिर ने बताया कि कोच अटेंडेंट से चार बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

ट्रेनों में एसी फेल होने की घटना होने पर उसके साथ पीछे चलने वाली ट्रेनों की चाल भी प्रभावित होती है। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर एक से दो घंटे तक खड़ी रहने पर कई ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म भी बदल जाते हैं। बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

समर स्पेशल ट्रेनें सबसे ज्यादा बदहाल
ट्रैवल्स ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी स्पेशल ट्रेनों की है। यह ट्रेनें समय पर चलती नहीं और कोच में एसी, पंखा और पानी तक की किल्लत होती है। ये ट्रेनें 10 से 12 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

इन ट्रेनों में आ चुकी हैं शिकायतें
बेगमपुरा एक्सप्रेस का सेकेंड एसी फेल होने से यात्रियों ने नाराजगी जताई थी। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के सी-1 का एसी फेल हो चुका है। 22416 वंदे भारत ट्रेन में भी कूलिंग की समस्या पर यात्रियों ने एक्स, रेल मदद पर नाराजगी जताई थी। महाकाल, शटल और पवन एक्सप्रेस के भी एसी कोच का यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed