फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway Passengers attention 50 pairs of trains will run from Varanasi Cantt station from tomorrow

Varanasi: यात्रीगण ध्यान दें...45 दिन बाद 50 जोड़ी ट्रेनें कल से कैंट स्टेशन से चलेंगी, यात्रियों को बड़ी राहत

Sun, 15 Oct 2023 03:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Oct 2023 03:46 PM IST
सार

Indian Railway: वाराणसी के कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चौथे चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। 50 जोड़ी ट्रेनें 45 दिन बाद 16 अक्तूबर से कैंट स्टेशन से आएंगी जाएंगी।

विज्ञापन
Indian Railway Passengers attention 50 pairs of trains will run from Varanasi Cantt station from tomorrow
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी कैंट स्टेशन से रेल सफर करन वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। वंदे भारत, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी शटल, बेगमपुरा और महानगरी समेत 50 जोड़ी ट्रेनें 45 दिन बाद कल से कैंट स्टेशन से आएंगी जाएंगी। कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चौथे चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार, एक सितंबर से रद्द हुईं ट्रेनें, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें ट्रेनों के बारे में एसएमएस के जरिये सूचनाएं भी जा रही हैं। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मनीष थपल्याल ने चौथे चरण के कार्यों की समीक्षा और तैयारियों को अंतिम रूप देने कैंट स्टेशन पहुंचे। 

विज्ञापन

आउटर पर रुकने वाली ट्रेनों की झंझट भी खत्म

यार्ड रिमॉडलिंग के कारण पैसेंजर ट्रेनें रद्द और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टेशन और मार्ग में बदलाव किया गया। मरुधर एक्सप्रेस पकड़ने के लिए यात्रियों को प्रतापगढ़ और बेगमपुरा एक्सप्रेस के यात्रियों को सुल्तानपुर जाना पड़ा। अब यह परेशानियां दूर हो गईं। स्टेशन के आउटर पर रुकने वाली ट्रेनों की झंझट भी खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म की लंबाई और चौड़ाई बढ़ गई। तिरछी और टेढ़ी पटरियां सीधी कर दी गईं। गुड्स ट्रेनों के लिए तीन अलग लाइनें बन गईं, जिससे अब मालगाड़ियां प्लेटफार्म से न होकर अपनी लाइन से गुजरेंगी। इससे यात्री ट्रेनें प्रभावित नहीं होगी। एडीआरएम लालजी चौधरी और कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने अधिकारियों से कहा है कि यात्री सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। लिफ्ट, ऐस्क्लेटर और पेयजल आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed