फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway news Two passenger trains canceled till 31 july and 19 express trains diverted

Indian Railway: छपरा-वाराणसी समेत दो पैसेंजर ट्रेनें 31 तक निरस्त, बदले रूट से चलेंगी 19 एक्सप्रेस ट्रेनें

Sat, 23 Jul 2022 10:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Jul 2022 10:30 AM IST
सार

युसुफपुर -करीमुद्दीनपुर रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक के चलते बलिया-प्रयागराज रामबाग-बलिया सवारी गाड़ी और छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी 31 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
Indian Railway news Two passenger trains canceled till 31 july and 19 express trains diverted
ट्रेन - फोटो : iStock

विस्तार

अगर आप आगामी दिनों वाराणसी समेत आसपास के जिलों से भारतीय रेलवे से सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है।  22 से 31 जुलाई तक दो ट्रेनों को निरस्त करने के साथ 19 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इसका कारण युसुफपुर-करीमुद्दीनपुर रेल खंड पर ट्रैक दोहरीकरण और नान-इंटरलॉक कार्य है। 

विज्ञापन


निर्माण कार्य के चलते रेल प्रशासन ने बलिया-प्रयागराज रामबाग-बलिया और छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर ट्रेन को 22 से 31 जुलाई तक निरस्त किया है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक गोंदिया से 21 से 29 जुलाई तक (23-26 छोड़कर) गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलाई जाएगी। आनंदविहार टर्मिनस से 21, 26 व 28 जुलाई को आनंदविहार टर्मिनस रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलेगी।
विज्ञापन


21 और 28 जुलाई को अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 से 28 जुलाई (27 छोड़कर) को औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलाई जाएगी। 21 से 30 जुलाई तक नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली-डिब्रूगढ राजधानी एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना मार्ग से चलाई जाएगी। रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना के मार्ग से चलेगी। आनंदविहार टर्मिनल रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी।

23 जुलाई को आनंदविहार टर्मिनल-बलिया एक्सप्रेस फेफना-मऊ- औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। 24 और 31 जुलाई को नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना मार्ग से चलेगी। 25 व 28 जुलाई बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलेगी।

25 जुलाई को सूरत-छपरा एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना मार्ग से चलेगी। 25 जुलाई को लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना के मार्ग से चलेगी।27 जुलाई को छपरा-सूरत एक्सप्रेस फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।

28 और 29 जुलाई औड़िहार-छपरा डेमू औड़िहार-मऊ-फेफना मार्ग से चलेगी। 26 और 31 को बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलेगी। 27 जुलाई को आनंदविहार टर्मिनल-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना के मार्ग से चलेगी। 30 जुलाई को रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस फेफना-मऊ -औड़िहार मार्ग से चलाई जाएगी।

बनारस से चलेगी विभूति एक्सप्रेस 
हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 24 से 30 जुलाई तक बनारस स्टेशन पर ही टर्मिनेट होगी। बनारस-प्रयागराज रामबाग के बीच निरस्त रहेगी। 25 से 31 जुलाई तक बनारस से ओरिजनेट होकर ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed