{"_id":"62c166325536d635df22bb84","slug":"indian-railway-news-three-trains-including-kamayani-express-will-run-from-banaras-station-from-10-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: 10 जुलाई से कामायनी एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें बनारस स्टेशन से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: 10 जुलाई से कामायनी एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें बनारस स्टेशन से चलेंगी
Sun, 03 Jul 2022 03:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Jul 2022 03:19 PM IST
सार
लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-बनारस स्पेशल ट्रेन, कामायनी एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से 10 जुलाई से शार्ट टर्मिनेटिंग और ओरिजिनेटिंग होंगी।
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे बोर्ड ने तीन ट्रेनों को बनारस स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया है। यात्री सुविधाओं को देखते हुए 10 जुलाई से लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-बनारस स्पेशल ट्रेन, कामायनी एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से शार्ट टर्मिनेटिंग और ओरिजिनेटिंग होंगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार 05118 प्रतापगढ़-बनारस स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई को प्रतापगढ़ से शाम सवा चार बजे खुलेगी, लोहता से रात 8.50 बजे छूटकर बनारस स्टेशन पर रात 9.15 बजे पहुंचेगी। 11 जुलाई को बनारस स्टेशन से शाम छह बजे छूटेगी, लोहता ठहराव होते हुए सुबह सवा नौ बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस रोजाना (रविवार छोड़कर) 11 जुलाई से लखनऊ से एक बजे छूटेगी और बनारस स्टेशन पर रात 8.30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार बनारस से यह ट्रेन सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर छूटकर 11.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जबकि 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी कमायनी एक्सप्रेस 10 जुलाई से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर दो बजे खुलेगी, दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर शाम 7.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह 11072 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कमायनी एक्सप्रेस 12 जुलाई को अपराह्न 3.40 बजे खुलेगी और दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर रात 10.55 बजे पहुंचेगी।