फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian railway Good News Bedroll will available in Mahakal Express from 29 march facility start soon in janta and Begumpura Express

खुशखबरी : 29 मार्च से महाकाल एक्सप्रेस में मिलने लगेगा बेडरोल, जनता और बेगमपुरा एक्स. में भी जल्द मिलेगी सुविधा

Sat, 26 Mar 2022 12:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 12:13 PM IST
सार

रेलवे ने वाराणसी-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस  सहित कई ट्रेनों में बेडरोल देने की तैयारी शुरू कर दी है। महाकाल एक्सप्रेस में  29 मार्च से बेडरोल मिलने लगेगा। 

विज्ञापन
Indian railway Good News Bedroll will  available in Mahakal Express from 29 march facility start soon in janta and Begumpura Express
ट्रेन की एसी कोच में बेडरोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए रेलवे अब एसी कोच में बेडरोल (चादर, कंबल और तकिया)  मुहैया करा रहा है। 29 मार्च से महाकाल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और बेगमपुरा एक्सप्रेस में भी एसी कोच के यात्रियों को कंबल, तकिया, चादर और तौलिया उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


हाल ही में रेलवे की ओर से शिवगंगा सहित अन्य ट्रेनों में यह सुविधा दी जा रही है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के अनुसार कोविड के चलते दो साल से बंद यह सुविधा फिर से शुरू हो गई है। धीरे-धीरे प्रमुख ट्रेनों में यह सुविधा बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन


29 मार्च से वाराणसी से इंदौर चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस, छह अप्रैल को वाराणसी से देहरादून के बीच जनता एक्सप्रेस और दस अप्रैल से वाराणसी से जम्मू के बीच चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल मिलना शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी-बलिया ट्रेन आज से तीन अप्रैल तक निरस्त

औड़िहार-बलिया रेलखंड के फेफना-चितबड़ागांव, डेहमा-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए वाराणसी-बलिया ट्रेन 26 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी। वहीं वाराणसी-छपरा ट्रेन 30 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी। कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस से 26 मार्च को खुलने वाली 22428 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 मार्च व एक अप्रैल को छूटने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed