फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway Barkakana Varanasi MEMU Express will run from 31 december two passenger trains canceled

Indian Railway: 31 से पटरी पर लौटेगी बरकाकाना-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस, दो पैसेंजर ट्रेनें 10 जनवरी तक निरस्त

Thu, 29 Dec 2022 08:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

लंबे समय से बंद बरकाकाना-वाराणसी का परिचालन 31 से दिसंबर से शुरू हो जाएगा। वहीं शाहगंज-मऊ रेल खंड के बीच चल रहे लाइन दोहरीकरण काम के चलते दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें 10 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन
Indian Railway Barkakana Varanasi MEMU Express will run from 31 december two passenger trains canceled
मेमू ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईस्ट सेंट्रल रेलवे अंतर्गत धनबाद मंडल के गढ़वा, टोलरा व रजपुरा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते बाधित बरकाकाना-वाराणसी का परिचालन 31 से दिसंबर से शुरू हो जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बरकाकाना-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस 30 दिसंबर तक निरस्त की गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे चलाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इधर, शाहगंज-मऊ रेल खंड के बीच चल रहे लाइन दोहरीकरण काम के चलते दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें 10 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। आजमगढ़, सरायमीर, खुरासन रोड स्टेशन से यदि किसी को यात्रा करनी है तो ट्रेनों की स्थिति जरूर पता कर लें।
विज्ञापन


फरिहा-सठियांव के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसलिए रेल प्रशासन ने आजमगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर चलाने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का बदला मार्ग

बलिया-शाहगंज पैसेंजर सात जनवरी से 10 जनवरी तक, बलिया-शाहगंज पैसेंजर 8 जनवरी से 10 जनवरी तक,  शाहगंज पैसेंजर 9 और 10 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा सरयू-यमुना एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 7 जनवरी तक जौनपुर-औडिहार-मऊ होकर चलेगी।

इसी तरह लोकमान्य से छपरा तक चलने वाली गोदान एक्सप्रेस 31 दिसंबर और 7 जनवरी को, लोक मान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 6, 8 और 9 जनवरी को जौनपुर-औडिहार-मऊ होकर जायेगी। इसी तरह गोरखपुर-लोकमान्य तिलक 1 जनवरी से 10 जनवरी तक, छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 9 जनवरी को मऊ, औड़िहार, जौनपुर होकर जायेगी। वहीं दरभंगा से अहमदाबाद के बीच चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस 31 दिसंबर को मऊ, औडिहार, शाहगंज होकर जाएगी।

गरीब नवाज एक्सप्रेस 2, 3,5 और 9 जनवरी को शाहगंज, जौनपुर, औडिहार मऊ होकर जायेगी। ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस का 10 जनवरी तक मऊ-औडिहार होकर आवागमन होगा। साप्ताहिक आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस 2 जनवरी को मऊ जक्शन तक ही आएगी और तीन जनवरी को कोलकाता के लिए मऊ जंक्शन से बनकर रवाना होगी। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों के निरस्तीकरण व रूट डायवर्जन की सूचना यात्रियों को उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed