फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway Banaras Buxar MEMU passenger will run from tomorrow

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कल से पटरी पर लौटेगी बनारस-बक्सर मेमू, तीन से अंत्योदय एक्सप्रेस

Sun, 31 Jul 2022 06:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Jul 2022 06:09 PM IST
सार

कोरोना काल के समय से बंद बनारस-बक्सर मेमू ट्रेन फिर से पटरी पर लौटेगी। एक अगस्त से यह ट्रेन सेवा बहाल हो रही है। 

विज्ञापन
Indian Railway Banaras Buxar MEMU passenger will run from tomorrow
ट्रेन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना काल के समय से बंद बनारस-बक्सर मेमू ट्रेन फिर से पटरी पर लौटेगी। एक अगस्त से यह ट्रेन सेवा बहाल हो रही है।  03650 मेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन बनारस स्टेशन से रोजाना शाम 6.05 बजे खुलेगी और कैंट, काशी, व्यास नगर, पं दीनदयाल उपाध्याय से होते हुए रात 11.05 बजे बक्सर स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन


वहीं, बक्सर स्टेशन से यह ट्रेन रोजाना सुबह 6.20 बजे खुलेगी और पं दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, व्यास नगर, काशी, कैंट होते हुए सुबह सवा दस बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार एक अगस्त से ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। यात्रियों को इसमे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिर्वाय होगा।
विज्ञापन


तीन अगस्त से चलेगी दरभंगा के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 15551/15552 दरभंगा-वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन फिर से बहाल हो रहा है। तीन अगस्त से यह ट्रेन चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस तीन अगस्त से प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से रात 8.75 बजे खुलेगी। 

दूसरे दिन सुबह 6.15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। वहीं, वापसी यात्रा में ट्रेन 15552 अंत्योदय एक्सप्रेस चार अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी सिटी से सुबह 9.25 बजे रवाना होगी और रात 8.45 बजे दरभंगा  पहुंचेगी।

उत्सर्ग का संचालन बंद होने से परेशानी
कई ट्रेनों का मार्ग बदलने और उत्सर्ग एक्सप्रेस का परिचालन पांच अगस्त तक ठप होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस अप व डाउन को छपरा से बाराबंकी के रास्ते लखनऊ तक चलाया जा रहा है। सरयू- यमुना एक्सप्रेस अप व डाउन को छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाया जा रहा है।

ऐसे में सुरेमनपुर-बलिया-गाजीपुर के रास्ते आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। जिससे उक्त ट्रेनों का परिचालन पांच अगस्त तक बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed