फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway 12 pairs of trains from Varanasi Cantt canceled from today due to mega block

Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें; वाराणसी कैंट से 12 जोड़ी ट्रेनें आज से निरस्त, कई ट्रेनों का बदला मार्ग

Mon, 11 Sep 2023 09:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Sep 2023 09:52 AM IST
सार

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम एक सितंबर से जारी है। इस कारण 45 दिनों का मेगा ब्लॉक रहेगा। आज से वाराणसी कैंट स्टेशन से 12 जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, आठ जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Indian Railway  12 pairs of trains from Varanasi Cantt canceled from today  due to mega block
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल

विस्तार

यार्ड रिमॉडलिंग के दूसरे चरण के कार्य के चलते वाराणसी कैंट स्टेशन से 12 जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, आठ जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल एक्सप्रेस सोमवार से शिवपुर स्टेशन से चलेगी। बेगमपुरा एक्सप्रेस सुल्तानपुर से चलेगी जबकि मरुधर एक्सप्रेस का संचालन प्रतापगढ़ स्टेशन से होगा। इन ट्रेनों का अंतिम ठहराव भी इन्हीं स्टेशनों पर हागा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की वजह से 11 और 12 सितंबर को 19167 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर, लखनऊ के बजाय अयोध्या, गोरखपुर, भटनी, मऊ के रास्ते वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी। जबकि 12 और 14 सितंबर को 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी इसी रूट से गुजरेगी।
विज्ञापन


11 सितंबर से 16 अक्तूबर तक 15131/15132 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग प्रयागराज, जिवनाथपुर, पीडीडीयूनगर स्टेशन से होते हुए आएगी और जाएगी।

इन ट्रेनों के स्टेशन भी बदले

11 सितंबर से 15 अक्तूबर तक चलने वाली 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस प्रतापगढ़ स्टेशन से रात 8.30 बजे बदले मार्ग रायबरेली-लखनऊ के रास्ते जाएगी। 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस प्रतापगढ़ स्टेशन से रात 8.30 बजे बदले मार्ग रायबरेली-लखनऊ से होकर जाएगी। 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस प्रतापगढ़ स्टेशन से रात 8.30 बजे रवाना होगी। जोधपुर से चलने वाली 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस दस सितंबर से 14 अक्तूबर तक बदले हुए मार्ग लखनऊ-रायबरेली के रास्ते चलकर प्रतापगढ़ स्टेशन सुबह 4.25 बजे पहुंचेगी।

वहीं 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस बदले मार्ग लखनऊ-रायबरेली के रास्ते चलकर प्रतापगढ़ स्टेशन पर सुबह 4.25 बजे यात्रा समाप्त करेगी। 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस प्रतापगढ़ स्टेशन पर सुबह 4.25 बजे यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन

डीआरएम ने रोपवे निर्माण को भी देखा

14 सितंबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ काशी आ रहे हैं। वो कैंट स्टेशन से कामाख्या एक्सप्रेस की विनायल रैपिंग को हरी झंडी दिखाएंगे। डीआरएम ने कैंट स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल को देखा। इस दौरान रोपवे के निर्माण कार्य का भी हाल जाना। बैठक के दौरान स्टेशन का ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी), जनशक्ति परिनियोजन, सामग्री निकासी योजना आदि पर चर्चा की। इस दौरान एडीआरएम लालजी चौधरी और कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed