फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian hockey team announced for Commonwealth Games 2022 Olympian Lalit Kumar Upadhyay of Kashi banaras got place

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, काशी के ओलंपियन ललित को मिली जगह

Wed, 22 Jun 2022 01:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Jun 2022 01:38 PM IST
सार

ओलंपिक समेत दो हॉकी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके काशी के ललित उपाध्याय अब कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना जलवा बिखेरेंगे।  

विज्ञापन
Indian hockey team announced for Commonwealth Games 2022 Olympian Lalit Kumar Upadhyay of Kashi banaras got place
भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड प्लेयर ललित उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारत ने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) के लिए 18 सदस्यीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। इसमें टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य व काशी के लाल ललित उपाध्याय का चयन किया गया है। इस सूचना से बनारस के खेलप्रेमियों और गाजीपुर के मेघबरन स्टेडियम के प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


ललित कुमार उपाध्याय तब चर्चा में अधिक आए, जब उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित हॉकी टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व किया। क्योंकि मुहम्मद शाहिद, विवेक सिंह और राहुल सिंह के बाद वे बनारस के चौथे लेकिन गाजीपुर के पहले ओलंपियन बने थे।
विज्ञापन


मेघबरन स्टेडियम के हॉकी कोच इंद्रदेव ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड प्लेयर ललित उपाध्याय  ने प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग में ओएसडी की नौकरी का ऑफर ठुकरा कर सबको चौंका दिया था। कहा कि ललित का खेल प्रदर्शन अनुपम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीफोन पर हुई बातचीत में अर्जुन अवार्डी ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय ने बताया कि हॉकी को सफलता की ऊंचाईयों पर ले जाने का जो सपना मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह ने देखा था। हम उसी को पूरा कर रहे हैं। 

ललित वर्ष 2016 में मलेशिया व मस्कट दोनों स्थानों पर आयोजित एशियन चैंपियंस ट्राफी में स्वर्ण पदक विजेता टीम में शामिल रहे। फिर 2016-17 में भुवनेश्वर में आयोजित विश्व हॉकी लीग में ललित कांस्य पदक विजेता टीम में रहे। वर्ष 2017 में ही ढाका एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व वर्ष 2018 की चैंपियंस ट्रॉफी में देश को रजत पदक दिलाने में कामयाब रहे।वर्ष 2018 में ही जकार्ता में आयोजित हुए एशिया गेम्स में भारत को कांस्य दिलाने में मदद की। 

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बनारस के दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं ललित

Indian hockey team announced for Commonwealth Games 2022 Olympian Lalit Kumar Upadhyay of Kashi banaras got place
काशी के ललित उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

 ओलंपिक समेत दो हॉकी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके ललित उपाध्याय अब कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना जलवा बिखेरेंगे।  ललित वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के छोटे से गांव भगतपुर के एक अति मध्यम परिवार से आगे आए।  ललित अब तक 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। बेहतर खेल के लिए 2017 में लक्ष्मण पुरस्कार और 2021 में अर्जुन अवार्ड से भी ललित को सम्मानित किया गया है। ललित बनारस के दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया है। 41 साल पहले हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद को अर्जुन अवार्ड दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed