फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian culture has the ability to guide the world

भारतीय संस्कृति में दुनिया को मार्ग दिखाने की क्षमता

Sun, 14 Nov 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Indian culture has the ability to guide the world
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि ऋषियों ने आत्मा को संस्कृति से पहचानने का आधार बनाया। भारत की पहचान राजाओं से नहीं ऋषि-मुनियों से है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने के लिए हजारों साल तक कठोर साधना की। उसका ही प्रतिफल है कि हमारी सनातन संस्कृति दुनिया की अकेली संस्कृति है जो पूरी दुनिया को मार्ग दिखाने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन

शनिवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अखिल भारतीय संत समिति और गंगा महासभा की ओर से आयोजित संस्कृति संसद के दूसरे दिन प्रथम सत्र में राज्यपाल ने कहा कि भारत में सत्ता के लोगों को आधार नहीं बनाया गया, बल्कि ऋ षि-मुनियों को आधार माना गया है। हमारा मानना है कि जीव मैं ही शंकर नजर आने चाहिए और मानव सेवा ही माधव सेवा है। आध्यात्मिक संस्कृति की ही देन है कि स्वामी विवेकानंद का सम्मान विदेशों में हुआ था। मोहम्मद साहब ने कहा था कि मैं मक्के में जरूर निवास करता हूं भारत नहीं गया, लेकिन भारत के इल्म की शीतल हवा यहीं से महसूस करता हूं। सत्र की अध्यक्षता अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष आचार्य अविचल दास तथा संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया। स्वागत सांसद रूपा गांगुली ने किया।
विज्ञापन

जिन्ना के दादा मुसलमान नहीं थे
केरल के राज्यपाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिन्ना के दादा मुसलमान नहीं थे और पिता भी पक्की उम्र में मुसलमान हुए। भारतीय संस्कृति इतनी समावेशी है जहां रावण के खिलाफ उसके दुष्ट व्यवहार के लिए कार्रवाई होती है। दुनिया ने इस संस्कृति को अपनी सोच के तौर पर नहीं, जरूरत के तौर पर स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को घेरने की कोशिश कर रहे चीन-पाकिस्तान
रक्षा विभाग से जुड़े अशोक ने कहा कि चीन-पाकिस्तान की राजनीतिक, आर्थिक एवं रक्षा जैसे तीनों मोर्चों पर खुले रूप से पाकिस्तान की मदद कर रहा है। दोनों ही देश भारत को घेरने की कोशिश कर रहे है।
11 से 16 वीं सदी के बीच मारे गए 10 करोड़ हिंदू
प्रसिद्ध इतिहासकार कोनराड एल्स्ट ने ‘हिंदू होलोकास्ट हिंदू संस्कृति पर दो हजार वर्षों तक हुए हमले’ विषय पर कहा कि हिंदुस्तान में 636 ई. से हिंसक हमले शुरू हुए। इस हमले में 11वीं शताब्दी से लेकर 16वीं शताब्दी के शुरुआत तक लगभग 8 से 10 करोड़ हिंदुओं का नरसंहार हुआ। इतिहासकार विक्रम संपथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व पर हुए हमले से हमें सीख लेनी चाहिए।
पूर्वोत्तर भारत के लोगों से संपर्क बढ़ाना आवश्यक
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने कहा कि वर्तमान समय में पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रविरोधी शक्तियां अपना षड्यंत्र चला रही हैं। उसे रोकने के लिए आवश्यक है कि हम पूर्वोत्तर के लोगों से निकटतम संबंध बनाएं तथा वहां जाएं। सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की समस्या पर समाधान मिल गया है लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
सरकारें मस्जिद और चर्च में नहीं वरन मंदिर में करती हैं हस्तक्षेप
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि उपासना स्थल कानून को अचानक बना दिया गया था, लेकिन लोगों ने मन से इसे स्वीकार नहीं किया। इसे भी बदलना आवश्यक है। कुछ वामपंथी एनजीओ और चर्च द्वारा हिंदुओं में ऐसी भावना पैदा कर दी गई है कि हमें लगे कि हम ही गलत है। सरकारें मस्जिद और चर्च में तो हस्तक्षेप नहीं करती लेकिन मंदिर में हस्तक्षेप करती है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि उपासना स्थल कानून को काला कानून बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि देश को विकास के लिए एक समान नागरिक संहिता आवश्यक है।
निर्मल गंगा हमारी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि गंगा हमेशा निर्मल और अविरल रहे यह हमारी जिम्मेदारी है। गंगा रक्षा के लिए संस्कृत और हिंदी भाषा को विश्व की संवाद भाषा बनाएं। गंगा हमें प्रकृति से प्रेम का संदेश देती है।
फिल्मों से गायब है भारतीय संस्कृति
अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र ने कहा कि फिल्मों से भारतीय संस्कृति गायब है। यह दु:खद है। वर्तमान समय में इसके कारण युवाओं पर कुप्रभाव पड़ रहा है तथा युवा अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। जगदगुरु स्वामी राजराजेश्वराचार्य ने कहा कि आज के युवाओं को अपने वेदों का पाठ करना चाहिए और उन्हीं कहानियों से जुड़ी फिल्मों को देखना चाहिए।

लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति ने किया संस्कृति में छेद
प्रो. वाचस्पति ने कहा कि लॉर्ड मैकाले शिक्षा पद्धति ने हमारी संस्कृति में ही छेद कर दिया है। हमारे वैदिक संस्कृति सभ्यता को पंगु बना दिया है। मैकाले शिक्षा पद्धति ने हमारे युवाओं को वेदों के बारे में न जानने के लिए अपनी शिक्षा नीति हम पर थोपी तथा फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। प्रो. राम किशोर त्रिपाठी ने कहा किसंक्रामक रोगों से लड़ने के लिए हमारे वेदों में पहले से ही भोजन को एकांत में करने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed