{"_id":"61477bdc8ebc3eafb75655c1","slug":"india-post-payment-bank-varanasi-zone-ranks-first-in-up-in-aadhaar-based-payment-services-fourth-in-india-level","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकः आधार से भुगतान सेवाओं में वाराणसी जोन को यूपी में पहला स्थान, देश में चौथे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकः आधार से भुगतान सेवाओं में वाराणसी जोन को यूपी में पहला स्थान, देश में चौथे नंबर पर
Sun, 19 Sep 2021 11:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:35 PM IST
सार
16 व 17 सितंबर को वाराणसी परिक्षेत्र में 10 हजार से अधिक लोगों को आपका बैंक, आपके द्वार की तर्ज पर लाभान्वित किया गया है। इसके तहत रसोई से लेकर दुकान व खेत-खलिहान तक ऑन द स्पॉट 5.3 करोड़ रुपये की राशि लोगों को उनके बैंक खातों से निकालकर दी गई।
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाक विभाग की ओर से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आधार के माध्यम से भुगतान में वाराणसी परिक्षेत्र ने नया कीर्तिमान बनाया। अखिल भारतीय स्तर पर दो दिन तक चलने अभियान में आवंटित लक्ष्य 2.79 करोड़ रुपये के सापेक्ष 5.3 करोड़ रुपये का लेनदेन कर यूपी में पहला और देश में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
यह कुल लक्ष्य का 193 फीसदी अधिक है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सभी मंडलाधीक्षकों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मैनेजर्स को शुभकामनाएं दीं। अभियान के बारे में पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 16 और 17 सितंबर को चले अभियान में वाराणसी परिक्षेत्र में 10 हजार से अधिक लोगों को आपका बैंक, आपके द्वार की तर्ज पर लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत रसोई से लेकर दुकान व खेत-खलिहान तक, गलियों से लेकर नदियों में नाव तक ऑन द स्पॉट 5.3 करोड़ रुपये की राशि लोगों को उनके बैंक खातों से निकालकर दी गई। उन्होंने बताया कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, डाकिया और ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा घर-घर जाकर लोगों के आधार लिंक्ड बैंक खाते से पैसा निकालने की सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन
इस वित्तीय वर्ष में (अप्रैल 2021 से) वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 2.40 लाख लोगों ने घर बैठे विभिन्न बैंकों के अपने खातों से 90 करोड़ रुपये की राशि डाक विभाग के माध्यम से निकाली है।