{"_id":"66bb17674227021cc906d852","slug":"independence-day-2024-varanasi-police-on-high-alert-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर वाराणसी पुलिस, खंगाले गए स्टेशन और बस अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर वाराणसी पुलिस, खंगाले गए स्टेशन और बस अड्डे
Tue, 13 Aug 2024 01:51 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:51 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसे लेकिन पुलिस ने स्टेशन और बस अड्डे के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी चेकिंग किया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर वाराणसी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस हाई अलर्ट पर है। सोमवार शाम जिले के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों के आईडी प्रूफ देखकर उनके नाम और पते की जांच की गई। साथ ही सोशल मीडिया सेल को सभी प्लेटफॉर्म की निरंतर निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी के नेतृत्व में पुलिस, आरपीएफ और जीआरएपी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। एडीसीपी काशी जोन के नेतृत्व में कैंट रेलवे स्टेशन व बस अड्डे और सिटी रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चला।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं के संचालकों को बगैर आईडी प्रूफ किसी को कमरा न देने के निर्देश दिए। गोदौलिया, गिरजाघर सहित भीड़भाड़ वाले अन्य इलाकों में भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि सभी एसीपी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी तिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाए तो खंडन कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करें।