फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Independence Day 2023 varanasi will stop for 52 seconds on 15 august for national anthem

Independence Day: कल 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा बनारस, चौराहों पर होगा ‘रेड सिग्नल’, शुरू हो जाएगा राष्ट्रगान

Mon, 14 Aug 2023 09:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 09:46 AM IST
सार

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को बनारस के लोग आजादी का जश्न शानदार अंदाज में मनाएंगे। सुबह 10 बजे प्रमुख चौराहों पर यातायात थम जाएगा। मां तुझे प्रणाम के तहत सामूहिक राष्ट्रगान होगा। इस दौरान जो जिस भी चौराहे और सड़क पर होगा वहीं रुक जाएगा। 

विज्ञापन
Independence Day 2023 varanasi will stop for 52 seconds on 15 august  for national anthem
वाराणसी के प्रमुख चौराहों पर कल होगा राष्ट्रगान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में आजादी का जश्न शानदार अंदाज में मनाया जाएगा। 15 अगस्त की सुबह दस बजे प्रमुख चौराहों पर यातायात थम जाएगा। जो जहां होगा, वहीं खड़े होकर 52 सेकेंड तक राष्ट्रगान करेगा। सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से राष्ट्रगान की धुन बजेगी, जो पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये सभी चौराहों पर सुनाई देगी।

विज्ञापन


अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक राष्ट्रगान किया जाएगा। अभिनव अभियान से हर शहरवासी जुड़ेगा। ऐतिहासिक और गौरवशाली पल का साक्षी बनेगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शानदार अंदाज में निकली तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का तराना, पग-पग पर बरसे फूल
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चौराहों पर बजेगी राष्ट्रगान की धुन
मरी माई, भिखारीपुर, मंडुवाडीह, पद्मश्री, चेतमणि, आकाशवाणी, रविंद्रपुरी, रथयात्रा, सिगरा, मलदहिया, साजन, पांडेयपुर, कालीमाता मंदिर व बीएचयू।

आजादी का जश्न मनाएं, चौराहों पर रुककर राष्ट्रगान करें

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह 10 बजे 52 सेकेंड के लिए रुककर अमर शहीदों को नमन करें। सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बनें। हर घर पर तिरंगा लगाएं। आजादी के उत्सव मनाएं।

नगर आयुक्त  शिपू गिरि ने कहा कि मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बनें। सभी चौराहों पर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान की धुन बजेगी। राष्ट्रगान के साथ वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed