{"_id":"61190693a1373550a5084a79","slug":"independence-day-2021-national-flag-hoisted-at-140-feet-in-banaras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2021: बनारस में फहराया गया 140 फीट ऊंचाई पर तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस का उल्लास जन-मन पर छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2021: बनारस में फहराया गया 140 फीट ऊंचाई पर तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस का उल्लास जन-मन पर छाया
Sun, 15 Aug 2021 06:31 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sun, 15 Aug 2021 06:31 PM IST
सार
शहर में गंगा घाट से लेकर गलियों तक तिरंगे में रंगे काशीवासी नजर आए। झंडे को फहराने के लिए तीन क्रेन की मदद ली गई।
विज्ञापन
वाराणसी में 140 फीट ऊंचाई पर ध्वजारोहण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस का उल्लास बनारस के जन-मन पर नजर आया। शहर में गंगा घाट से लेकर गलियों तक तिरंगे में रंगे काशीवासी नजर आए। चौकाघाट पर सबसे अधिक ऊंचाई 140 फीट पर तिरंगा फहराया गया जो हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
चौकाघाट पर क्रेन संचालक प्रदीप गुप्ता, साहिल गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ क्रेन के जरिये बनारस में सबसे अधिक 140 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। दिनभर राष्ट्रीय ध्वज आसमान में अपनी आन-बान और शान से लहराता रहा। साहिल ने बताया कि इतनी ऊंचाई पर बनारस में दूसरी बार राष्ट्रध्वज फहराया गया। हम लोग पिछले तीन वर्षों से ध्वजारोहण कर रहे हैं लेकिन यह दूसरा मौका है, जब इतनी ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया है।
विज्ञापन
तीन क्रेन की मदद से हुआ ध्वजारोहण
झंडे को फहराने के लिए तीन क्रेन की मदद ली गई। पिछले साल 135 फीट ऊंचाई पर ध्वजारोहण हुआ था। अगले साल हमारा लक्ष्य है कि इसको दो सौ फीट तक फहराया जाएगा। इसके पहले बनारस और कैंट रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया है। जो अब तक बनारस में सबसे अधिक ऊंचाई पर था।
विज्ञापन