{"_id":"5f37a7c68ebc3e3cac553bf3","slug":"independence-day-2020-lions-club-silk-city-celebrated-independence-day-at-panini-girls-college-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2020: नृत्य नाटिका से भरा देशभक्ति का जोश, पाणिनी कन्या महाविद्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2020: नृत्य नाटिका से भरा देशभक्ति का जोश, पाणिनी कन्या महाविद्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस
Sat, 15 Aug 2020 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
पाणिनी कन्या महाविद्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के दौर में भी देश की आजादी के 74वें साल का जश्न देशवासी पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं। सामाजिक दूरी और मास्क के साथ हर कोई इस राष्ट्रीय पर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में लायंस क्लब चलकर सिटी के सदस्यों ने महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया। क्लब के अध्यक्ष गौरव जैन व लायनेस गीतू मेहरोत्रा के साथ महाविद्यालय की आचार्य नंदिता शास्त्री, सह आचार्य बीमरसनी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
जिसके बाद क्लब के सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधे लगाए। कार्यक्रम में वेदपाठी कन्याओं ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव जैन, गीतू मेहरोत्रा, अंशुल जैन, राजीव मेहरोत्रा, संजय अरोड़ा, यतेंद्र कथूरिया, आलोक अग्रवाल, गोविंद किसनानी, अनिल रस्तोगी, नवनीत टंडन, सौरभ कपूर, वर्तिका कपूर, रूपेश महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन