{"_id":"66828883e19c7cef2c0a89fa","slug":"indefinite-satyagraha-of-electricity-workers-in-varanasi-said-employees-do-not-get-facilities-after-death-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली कर्मियों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, बोले- मौत के बाद परिवार को नहीं मिलती हैं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली कर्मियों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, बोले- मौत के बाद परिवार को नहीं मिलती हैं सुविधाएं
Mon, 01 Jul 2024 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:15 PM IST
सार
Varanasi News: कर्मचारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। साथ ही पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्थानांतरण नीतियों से नाराज बिजली मजदूर संघ के सदस्यों की बैठक रविवार को भिखारीपुर स्थित संगठन कार्यालय पर हुई थी। इसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से डिस्कॉम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करने करने फैसला लिया था।
विज्ञापन
इस दौरान वीपी राय ने बताया कि संगठन के सदस्य सोमवार दोपहर 12 बजे से भिखारीपुर कार्यालय में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिए। इस मौके पर इंद्रेश राय, राहुल कुमार, वेद प्रकाश राय, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारियों ने इस दौरान नारेबाजी की। विभाग पर सुविधाएं न देने का आरोप लगाया। कहा कि काम करते समय अगर हमारी मौत हो जाती है तो हमें कोई सहायता नहीं दी जाती। साथ ही तबादले को लेकर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन