फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indecency from bride side of the drunken side increased due to alcohol, many barayans injured

शराब के नशे में बारातियों की वधू पक्ष से अभद्रता भारी पड़ी, कई बाराती घायल

Tue, 11 Feb 2020 06:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Indecency from bride side of the drunken side increased due to alcohol, many barayans injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के बहरीनाला के पास मंगलवार को दोपहर में शराब के नशे में धुत बारातियों को उनकी वधू पक्ष से अभद्रता भारी पड़ गई। गुस्साए वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडे से पीटा। घटना में पांच बाराती घायल हो गए।

विज्ञापन


कपसेठी थाना के कालिकाधाम निवासी उदय कुमार की बारात सोमवार को जौनपुर के निगोह गांव गई थी। किसी बात को लेकर शराब के नशे में धुत बाराती आपस में मारपीट कर लिए, किंतु कुछ लोगों के समझाने पर मान गये। इससे नाराज कुछ बाराती सोमवार की रात ही कालिका धाम वापस आ गये।
विज्ञापन


मंगलवार को जब बारात लौटी तो बहरीनाला, कंधिया फाटक के पास योजना बनाकर लाठी डंडा लेकर दस की संख्या में बैठे युवकों ने बारात आते ही बारातियों की पिटाई शुरू कर दी। बाराती अपनी मोटरसाइकिलों को छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग रहे बारातियों ने शोर मचाते हुए धनापुर गांव की तरफ भागने लगे। यह देख ग्रामीणों ने लाठी लेकर दौड़ा लिया, तो हमलावर भाग निकले। मारपीट में बाराती शुभम कुमार, अमित कुमार मोदनवाल, सचिन व शिव कुमार घायल हो गये। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed