फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   incrochment

घोड़ा कब्रिस्तान से कब्जा हटवाकर बोर्ड लगवाया

Mon, 07 Sep 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
incrochment
वाराणसी। नगर निगम ने घोड़ा कब्रिस्तान से न केवल कब्जा हटवाया बल्कि बोर्ड भी लगाया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने आदमपुर जोन के शैलपुत्री रेलवे डाट पुल के पास निगम की संपत्ति घोड़ा कब्रिस्तान पहुंचे। अपनी निगरानी में प्रवर्तन दल से मकदूम घोड़ा कब्रिस्तान पर से 0.273 हेक्टयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर निगम ने अपने स्वामित्व के बोर्ड को लगा दिया। इस भूमि का जियो फेंसिंग कराने के बाद किफायती दरों पर आवास और दुकानें बनाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को कैंट और आदमपुर के चिन्हित भूमि अतिक्रमण मुक्त कराए जाएंगे। इसके बाद नगर आयुक्त ने सरैया, शैलपुत्री चौराहा, राजा बाजार के पास नगर निगम की सरकारी जमीन से अवैध रूप से अतिक्रमित वाहनों को हटवाया गया। आसपास के लोगों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इसके बाद नगर आयुक्त ने पाण्डेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय के पास स्थित तालाब का निरीक्षण किया। यहां पर स्मार्ट सिटी से 8.17 करोड़ रुपये से हो रहे सुंदरीकरण का कार्य को देखा। तालाब के जल को शोधन करने के लिए बीएचयू के प्रोफेसर से बात करके इस्टीमेट बनाने को कहा। सिविल काम के अलावा सुंदरीकरण की डिजाइन के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed