फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increased value of khaki by discharging duties, appreciation in varanasi

वाराणसी : कर्तव्यों का निर्वहन कर खाकी का बढ़ाया मान, मिली सराहना

Sat, 01 May 2021 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 May 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Increased value of khaki by discharging duties, appreciation in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

वाराणसी में कोरोना काल में खाकी किसी न किसी रूप में रोजाना लोगों के लिए देवदूत बन कर सामने आ रही है। एक जरूरतमंद महिला और एक प्रसूता की मदद कर इंस्पेक्टर लक्सा, पानदरीबा चौकी इंचार्ज और कैंट रोडवेज चौकी इंचार्ज ने लोगों की वाहवाही लूटी। इसके साथ ही विभागीय अफसरों ने भी नेक काम के लिए तीनों की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन


लक्सा थाना अंतर्गत रामपुरा में रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो गई है। बच्चों के साथ रह रही महिला के सामने भोजन के साथ ही इलाज कराने का संकट भी पैदा हो गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी पाकर इंस्पेक्टर लक्सा महातम यादव और पानदरीबा चौकी प्रभारी मिथिलेश यादव महिला के घर पहुंचे। महिला और उसके बच्चों के लिए भोजन सामग्री का प्रबंध करने के साथ ही उन्होंने आर्थिक मदद भी की। महिला और उसके बच्चों ने आभार जताया तो दोनों पुलिसकर्मियों ने आश्वस्त किया कि वह उनकी खोज-खबर लेने आते रहेंगे। उधर, कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम शेल्टर होम के समीप प्रसव पीड़ा से एक महिला के तड़पने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर कैंट रोडवेज चौकी इंचार्ज मिर्जा रिजवान बेग मौके पर पहुंचे। उन्होंने समीप के मुहल्ले की महिलाओं से अनुरोध किया कि वह महिला को देख लें। महिलाओं ने भी मानवता दिखाते हुए आनन-फानन महिला का सड़क किनारे ही प्रसव कराया। इसके बाद कैंट रोडवेज चौकी इंचार्ज ने एंबुलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा के बेहतर उपचार के लिए उन्हें महिला अस्पताल भिजवाया। चौकी इंचार्ज की सूझबूझ और तत्परता के लिए स्थानीय महिलाओं ने उनकी खासी सराहना की। महिलाओं का कहना था कि यदि दरोगा तेजी ने दिखाए होते तो शायद महिला के साथ कुछ भी गलत हो जाता। वहीं, चौकी इंचार्ज का कहना था कि यह तो उनकी ड्यूटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed