{"_id":"61edad7007e6cf1f4324afe4","slug":"increased-security-at-railway-stations-and-airports-varanasi-news-vns635142567","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
वाराणसी। गणतंत्र दिवस के पूर्व लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन सहित सीआईएसएफ और कैंट स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की टीमें सतर्क हो गई हैं। एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के साथ रनवे पर 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सादे वेश में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
रविवार की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड के साथ जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कैंट स्टेशन पर तीन शिफ्ट में 104 पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। चेकिंग के साथ सादे वेश में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
------------
एयरपोर्ट पर इंट्री पास पर लगा रोक
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 30 जनवरी पर इंट्री पास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के दृष्टिगत पास पर रोक लगाया गया है।