फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increased risk of black fungus more than 100 patients found active patients of Corona in Varanasi

वाराणसी: बढ़ रहा ब्लैक फंगस का खतरा, अब तक 100 से ज्यादा मरीज, कोरोना के 1534 एक्टिव मरीज

Sat, 29 May 2021 05:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 May 2021 05:33 PM IST
सार

वाराणसी में ब्लैक फंगस मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर गया है। शुक्रवार को बीएचयू अस्पताल में पांच नए मामले आए जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या 106 तक पहुंच गई है। इनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Increased risk of black fungus more than 100 patients found active patients of Corona in Varanasi
Black fungus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, तो वहीं कोरोना के मामले भी कम हो रहे हैं। शनिवार की सुबह 4147 सैंपल में केवल 36 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 81597 मरीजों में 79317 डिस्चार्ज, 746 की मौत के बाद अब 1534 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के पांच नए मरीज मिले, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। छह मरीजों के ऑपरेशन हुए और तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नए मरीजों के मिलने के बाद अब बीएचयू में ब्लैक फंगस के 106 मरीज हो गए हैं। जिसमें 16 की मौत हो गई। 87 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि इसमें आधे से अधिक ऐसे मरीज हैं जिन्होंने कोरोना का टीकाकरण भी नहीं कराया है। कई मरीजों का पहले से ही शुगर रिपोर्ट भी अनियंत्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू को मिले 250 इंजेक्शन
एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय ने बताया कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के प्रयास से 250 वायल एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन अस्पताल में पहुंचे हैं। शुक्रवार सुबह ही ड्रग कारपोरेशन लखनऊ से मंगाए गए 50 इंजेक्शन निशुल्क मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ केके गुप्ता को सौंपे गए। 200 इंजेक्शन निजी कंपनी के माध्यम से बीएचयू से अनुबंधित उमंग ड्रग स्टोर को उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने 12.50 लाख रुपये का भुगतान रेडक्रॉस सचिव डॉ संजय राय के माध्यम से कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed