फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increased demand for wooden bulldozer Baba

लकड़ी के बुलडोजर बाबा की बढ़ी मांग

Mon, 23 May 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for wooden bulldozer Baba
सियासत में नाम कमाने के बाद बुलडोजर अब खिलौने की दुनिया में भी नाम कमाने लगा है। लकड़ी के नायाब खिलौनों के लिए मशहूर बनारस के बाजार में जल्दी ही बुलडोजर बाबा नाम का खिलौना धूम मचाएगा। देश के कई राज्यों से बुलडोजर बाबा नाम के खिलौने के 20 हजार आर्डर बनारस के कारोबारी को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

ये आर्डर चार शहरों दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बंगलूरू से प्राप्त हुए हैं। खिलौना कारोबारी बिहारी लाल अग्रवाल के मुताबिक बनारस निर्मित खिलौनों की मांग न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी है। आर्डर इतने हैं कि अगले चार माह तक के आर्डर को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। फिलहाल लकड़ी के बुलडोजर बाबा बनाने के काम में करीब 20 अतिरिक्त कारीगरों को काम पर लगाया गया है। लकड़ी के उत्पाद प्रकृति के लिए नुकसानदेह नहीं होते लिहाजा इसकी मांग अधिक है। मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राकृतिक रंगों का करते हैं प्रयोग
बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कारीगर रंगों को चढ़ाने में सावधानी बरतते हैं। खिलौनों पर केमिकल युक्त रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों को सावधानी पूर्वक इस्तेमाल किया जाता है। खिलौनों की शाइनिंग बढ़ाने के लिए भी खास तरह के केमिकल का लेपन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम की अनुकृति की सबसे खास
बनारस आने वाला हर पर्यटक अपनी यादों में काशी विश्वनाथ धाम को सहेज लेना चाहता है। लिहाजा काशी विश्वनाथ की अनुकृति पर्यटकों की चहेती बनकर उभरी है। पर्यटक लकड़ी के अलावा धातु की अनुकृति की भी मांग कर रहे हैं। पुणे निवासी शालिनी अपने परिवार के साथ वाराणसी आई हैं। उन्होंने बताया धाम में शीश नवाने के बाद काशी विश्वनाथ दरबार की यादों को सहेजने के लिए गोदौलिया बाजार से धाम की अनुकृति खरीद उसकी सेल्फी लेकर परिजनों से साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed