{"_id":"5f7f02558ebc3e9bf3041774","slug":"income-tax-team-raids-bihar-leader-apartment-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बिहार के नेता के अपार्टमेंट में आयकर की टीम का छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बिहार के नेता के अपार्टमेंट में आयकर की टीम का छापा, मचा हड़कंप
Thu, 08 Oct 2020 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को लंका के कामधेनु अपार्टमेंट स्थित बिहार के एक राजनीतिक दल के नेता और कारोबारी के फ्लैट में छापा मारा। बताया जा रहा है कि टीम फ्लैट से कुछ कागजात, कंप्यूटर और कुछ अन्य महत्वपूर्ण सामग्री अपने साथ ले गई है, इन सभी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
बिहार में आगामी 28 अक्तूबर से विधानसभा चुनाव है। पटना से आई आयकर विभाग की टीम बुधवार को कामधेनु अपार्टमेंट पहुंची। टीम ने बिहार के एक राजनीतिक दल के नेता के खनन के साथ ही होटल और अन्य कारोबार के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
पता लगाया कि बनारस में उनके फ्लैट या अन्य संपत्तियां और कहां-कहां हैं। इसके साथ ही कहां-कहां उन्होंने निवेश कर रखा है। आयकर सूत्रों के मुताबिक कामधेनु अपार्टमेंट में जिसके वहां छापा मारा गया है, उन्हीं के चार पहिया वाहन से बीते हफ्ते पटना में 75 लाख रुपये बरामद हुए थे। वहीं, छापे के संबंध में आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन