फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inauguration program of women helpdesk started in Chowk station of Varanasi

वाराणसी: सीएम योगी ने महिला हेल्पडेस्क का किया लोकार्पण, बोले-स्कूल में प्रार्थना के समय बताएं महिला सुरक्षा के बारे में

Fri, 23 Oct 2020 11:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 23 Oct 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Inauguration program of women helpdesk started in Chowk station of Varanasi
कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चौक थाने में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन लोकर्पण किया। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत बनाए गए इस हेल्प डेस्क में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी और महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगी।

विज्ञापन

Inauguration program of women helpdesk started in Chowk station of Varanasi
कार्यक्रम में मौजूद डीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने सरस्वती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गिरीशा सिंह से भी वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल में रोजाना सुबह प्रार्थना के समय बच्चों को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और 112, 1096, 181, 1076 जैसी हेल्पलाइन के बारे में बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Inauguration program of women helpdesk started in Chowk station of Varanasi
लोकार्पण के बाद सुनवाई करते महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मिशन शक्ति अभियान सरकार ने शुरू जरूर किया है लेकिन आगे इसे समाज के लोगों को चलाना है। महिला सुरक्षा जन-जन की जिम्मेदारी होनी चाहिए। काशी जैसी पवित्र जगह से इस मिशन शक्ति अभियान से जुड़ने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन

Inauguration program of women helpdesk started in Chowk station of Varanasi
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एडीजी जोन बृज भूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज विजय सिंह मीना, डीएम कौशल राज शर्मा, एसएसपी अमित पाठक, आईपीएस आदित्य लांग्हे, मिशन शक्ति के जिले के नोडल अफसर श्रवण कुमार सिंह, सीओ दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर चौक डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed