फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the room dispute, the MLA slapped the employee

विधायक ने मारे थप्पड़

Fri, 05 Jul 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
In the room dispute, the MLA slapped the employee
बलिया। कमरे के विवाद में लोक निर्माण विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को गुरुवार शाम थप्पड़ मारने वाले बेल्थरारोड के भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया ने देर रात कर्मचारी से माफी मांग ली। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट के जज के लिए पहले से कमरा बुक था।
विज्ञापन

बेल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया गुरुवार की शाम लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में पहुंचे और यहां चतुर्थ कर्मचारी रामकृष्ण से कमरा खोलने के लिए कहा। कर्मचारी ने बताया कि सभी कमरे बुक हैं। इसके बाद विधायक ने लोनिवि के किसी अधिकारी से बात की। फिर कर्मचारी के पास अधिकारी का फोन आया और अधिकारी ने विभागीय कार्यालय का ताला खोलकर विधायक को बैठाने के लिए कहा। इस पर कर्मचारी ने ताला खोलवा कर विधायक को बैठाने की कोशिश की तो वह आगबबूला हो गए और आरोप है कि कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए दो-चार थप्पड़ जड़ दिए। जानकारी होते ही अभियंता भी आ गए। उधर, जिलाधिकारी भी पहुंच गए और कर्मचारी से पूछताछ की। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि देर रात विधायक ने माफी मांग ली है। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से आए जज के लिए लोनिवि के सभी कमरे बुक थे। बेल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बताया कि लोनिवि डाक बंगले में किसी भी कर्मचारी के साथ विवाद हुआ ही नहीं था, तो माफी मांगने की बात कहां से आती है। कर्मचारी ने भी अधिकारी को लिखकर दे दिया कि कोई विवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed