फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Sanskrit University, students put a lock on the administrative building

संस्कृत विवि में छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर जड़ा ताला

Wed, 09 Jun 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
In Sanskrit University, students put a lock on the administrative building
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन खोलने की मांग को लेकर छात्रों ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया। साथ ही चेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर मांगें पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला के नेतृत्व में छात्र प्रशासनिक भवन कुलपति से मिलने पहुंचे। छात्रों ने प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। ऐसे में अंदर वाले अंदर रह गए और बाहर वाले अंदर नहीं जा सके। नाराज छात्रों का कहना था कि कुलपति से छात्रसंघ भवन खोलने की पहले ही मांग की गई थी, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। उधर, छात्रों के धरने की सूचना पाकर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. आशुतोष मिश्र ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed