फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Purvanchal, the promising people wave the success in Up Board

पूर्वांचल में होनहारों ने कामयाबी का परचम लहराया, आजमगढ़ के ऋषभ सिंह ने हाईस्कूल में प्रदेश में छठा स्थान किया हासिल 

Sat, 27 Jun 2020 11:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 27 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
In Purvanchal, the promising people wave the success in Up Board
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद खुशी से चहक उठीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल के होनहारों ने सफलता का परचम लहराया। शनिवार को परिणाम आते ही जिलों के टॉपर  छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने जश्न मनाया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कामयाबी का मंत्र भी एक-दूसरे से साझा किया। कहा कि सपनों को पूरा करने की दिशा में अब वे एक कदम आगे बढ़ गए हैं। उधर, आजमगढ़ के ऋषभ सिंह ने 94.50 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल में प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


वाराणसी में हाईस्कूल की परीक्षा में बलदेव इंटर कॉलेज बड़ागांव के धीरज कुमार ने 92.83 प्रतिशत अंक, इंटर में शिवचरण स्मारक इंटर कालेज मेहदीगंज राजातालाब के अक्षय कुमार ने 87.8 फीसदी अंक के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। गाजीपुर में हाईस्कूल में बीएसवीपीयूएमवी स्कूल के हिमांशु यादव 92.33 तथा इंटर में पंडित मदन मोहन इंटर कालेज की आकांक्षा यादव 91.40 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहे।
विज्ञापन


जौनपुर में हाईस्कूल में मुंगराबादशाहपुर के सेंट जोसेफ स्कूल के हरिओम पटेल ने 93 प्रतिशत और इंटर में मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज खानापट्टी सिकरारा की जागृति मौर्य ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। चंदौली में हाईस्कूल में बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर पीडीडीयू के अभय शर्मा ने 91 फीसदी, अशोक इंटर कालेज बबुरी की निकिता यादव ने 88.67 फीसदी अंक हासिल कर टाप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ के बूढ़नपुर तहसील स्थित रामरूप मेमोरियल इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्र ऋषभ सिंह ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। इंटर में चिल्ड्रेन हॉयर सेकेंडरी स्कूल के आदित्य कुमार यादव 91 फीसदी अंक के साथ पहले स्थान पर रहे।

बलिया में हाईस्कूल में जीएसएचएस स्कूल भीमपुरा की श्वेता ने 91.67 प्रतिशत अंक, इंटर में जगदीश गर्ल्स हाई स्कूल बभनौली के छात्र गौरव तिवारी ने 87.60 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया। मऊ में हाईस्कूल में एसकेआईसी इंटर कालेज चचाईपार मखमेलपुर की छात्रा नंदिनी यादव ने 93.17 फीसदी अंक, इंटर में दीपदेव इंटर कालेज की नेहा यादव ने 91.02 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। 


मिर्जापुर में हाईस्कूल में गुरुनानक इंटर कालेज रतनगंज के अविचल विस्वारी 92.6 प्रतिशत,  इंटर में हांसीपुर की आंचल सिंह ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भदोही में हाईस्कूल में इंटर कॉलेज दवनपुर की सपना पांडेय एवं परगासपुर राजकीय हाईस्कूल की छात्रा चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों को 90.5 फीसदी अंक मिले। सर्वोदय इंटर कॉलेज सेमराध के आकाश मौर्या ने 88.5 प्रतिशत अंक के साथ इंटर में जिले में टॉप किया। सोनभद्र में हाईस्कूल में मानसी पटेल ने 90.67 फीसदी अंक, इंटर में करन कुमार 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बने।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed