फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Kashi Kohram

काशी में कोहराम

Tue, 06 Oct 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 06 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
In Kashi Kohram

पिछले दिनों गणेश प्रतिमा विसर्जन के विवाद के दौरान संतों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को काशी में कोहराम मच गया। टाउनहाल से दशाश्वमेध के लिए निकली अन्याय प्रतिकार यात्रा में साधु-संतों की अगुवाई में उमड़े जनसैलाब ने प्रशासन के सारे इंतजाम ध्वस्त कर दिए।

विज्ञापन

पदयात्रा अभी बांसफाटक पहुंची ही थी कि गोदौलिया चौराहे पर अफवाह के बाद भगदड़ मची और फिर देखते ही देखते पथराव, आगजनी और हवाई फायरिंग से हालात बेकाबू हो गए। गुस्साई भीड़ ने पथराव करते हुए पुलिस बूथ को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

 25 से अधिक बाइक और पुलिस की तीन जीपें और फायर ब्रिगेड की दो गाडि़यों को भी फूंक दी। आमने-सामने के टकराव में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां चलाईं, हवाई फायरिंग की। पथराव और भगदड़ में कई पुलिसकर्मियों, संतों और पत्रकारों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस ने कई छायाकारों के कैमरे तक तोड़ दिए। उपद्रवियों ने अमर उजाला के दो फोटो जर्नलिस्ट जावेद अली और रामजी श्रीवास्तव की बाइक भी आग के हवाले कर दी। बेकाबू हालात के मद्देनजर प्रशासन ने शहर के चार थाना क्षेत्रों कोतवाली, चौक, लक्सा और दशाश्वमेध में दो घंटे तक कर्फ्यू लगा दिया।
 बड़ी तादाद में फोर्स के साथ उच्चाधिकारी आधी रात तक मौके पर डटे रहे। पुलिस ने 29 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है जबकि उपद्रव में दो थानेदार, 14 पुलिसकर्मी और तीन पत्रकार समेत 22 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में से एक गोलगड्डा निवासी राजगीर मिस्त्री सूर्यप्रकाश बिंद ने कमर पर गोली लगने का दावा किया मगर डाक्टरों ने सामान्य जख्म बताया है।
लाठीचार्ज के विरोध में साधु-संतों के आह्वान पर यह अन्याय प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी। टाउनहाल से शुरू होकर दशाश्वमेध घाट तक जाने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों के सड़क पर उतरने से दोपहर बाद शहर के हालात अचानक बेकाबू हो गए।
 हर-हर महादेव के जयघोष के बीच यात्रा चौक से होते हुए बांसफाटक पहुंची तभी गोदौलिया चौराहे पर पुलिस के लोगों के रोकने की अफवाह से भगदड़ मची और फिर पथराव और आगजनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। कभी भीड़ पुलिस को दौड़ाती नजर आई तो कभी पुलिस हजारों की भीड़ को।

शाम पौने सात बजे तक जब हालात काबू में नहीं आए तो प्रशासन ने चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू की घोषणा कर दी। लौटती भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया तो पुलिस ने भी जो जहां मिला उसे जमकर पीटा। हालात के मद्देनजर फोर्स के साथ कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी सहित सभी उच्चाधिकारी रात तक मौके पर डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed