{"_id":"5ee375ed8ebc3e431b2fb96e","slug":"in-florida-rinku-again-showed-strength-dusting-foreign-wrestlers-in-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोरिडा में रिंकू ने फिर दिखाया दम, विदेशी पहलवानों को चंद मिनट में चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोरिडा में रिंकू ने फिर दिखाया दम, विदेशी पहलवानों को चंद मिनट में चटाई धूल
Fri, 12 Jun 2020 06:04 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
विरोधी को चित करती रिंकू सिंह की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे भदोही जिले के रिंकू सिंह और सौरव गुर्जर की जोड़ी लगातार जीत का कीर्तिमान गढ़ रही है। विदेशी पहलवानों को चंद मिनटों में धूल चटाकर भारतीय जोड़ी ने लोकप्रियता का झंडा गाड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात में इंडस शेर के पहलवानों ने एवर राइज के माइक डेलराय और जैमियन को हराया। इसके पूर्व अप्रैल में हुए एक मैच में इसी जोड़ी ने कनाडियन टीम को हराया था। जीत की खबर मिलने पर गोपीगंज से सटे होलपुर गांव में परिवार वालों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
मूलरूप से भदोही जिले के होलपुर गांव निवासी रिंकू को दशक भर पहले तब पहचान मिली थी, जब उन्होंने अमेरिका में बेसबॉल खेलना शुरू किया। लेकिन, बेसबाल के बाद उन्होंने रेसलिंग की ओर रुख कर लिया और विदेशी आबोहवा में भदोही जिले की माटी की खुशबू बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन