फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In crime people come forword of animals

हिंसा के मामले में मानव पशुओं से आगे : आचार्य महाश्रमण

Fri, 27 Feb 2015 01:41 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
In crime people come forword of animals

वाराणसी। जैन श्वेतांबर तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण ने गुरुवार को कहा कि हिंसा के मामले में मानव पशुओं से भी आगे निकल गया है। हथियारों से लैस हो रहे मानव के विनाशकारी रूप पर उन्होंने चिंता जताई। कहा कि पशु तो सिर्फ दो-चार हत्याएं कर सकता है लेकिन परमाणु हथियार से लैस मानव क्षण भर में लाखों लोगों का संहार कर सकता है।

विज्ञापन

 ऐसे में अहिंसा धर्म का पालन करने के अलावा कल्याण का दूसरा कोई रास्ता नहीं हो सकता। आचार्य महाश्रमण बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में दोपहर बाद आयोजित राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, मद एवं लोभ से प्रभावित होकर मनुष्य हिंसा करने लगता है। ऐसे में ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए। ज्ञान के साथ आचार के विकास पर उन्होंने जोर दिया। कहा कि जब चरित्र सुधरेगा, तब समाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य वृद्ध हो जाता है लेकिन लोभ जवान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नैतिकता का पालन जरूरी है। तामसिक वस्तु के सेवन से मन और मुंह दोनों खराब होता है। ऐसे में भगवान का नाम लेना चाहिए। उन्होंने तालामुक्त भारत बनाने का लोगों से आह्वान किया।

बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने महाश्रमण का अभिनंदन किया। इस मौके पर वाणिज्य संकाय प्रमुख प्रो. आशाराम त्रिपाठी, जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल दुगड़, किशन डगलिया, विहिप के संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव, अहिंसा यात्रा के संयोजक शेषपाल गर्ग, पवन खुराना उपस्थित थे। संचालन डॉ. सुमन जैन ने किया। 27 फरवरी की सुबह स्वतंत्रता भवन से विश्वविद्यालय परिसर में अहिंसा पदयात्रा निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed