फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In BHU's Trauma Center, doctors again ordered medicines from outside.

Varanasi News: बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टरों ने फिर मंगाई बाहर से दवा

Sat, 23 Dec 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
In BHU's Trauma Center, doctors again ordered medicines from outside.
वाराणसी।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में मरीज से बाहर की मशीन और दवा मंगाने के मामले की जांच के बीच दो अलग-अलग मेडिकल स्टोर से दवा मंगाए जाने का मामला सामने आया है। ट्राॅमा सेंटर प्रशासन को भर्ती मरीजों के पास मेडिकल स्टोर का पर्चा मिला है। डॉक्टरों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
मेडिकल स्टोर की ओर से दिए गए पर्चे पर किसी डॉक्टर का नाम दर्ज नहीं है। बीएचयू गेट के सामने स्थित दो अलग-अलग मेडिकल स्टोर से मंगाई गई इन दवाओं के पर्चे पर मरीज का नाम है। ट्राॅमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के पिछले दिनों बाहर के मेडिकल स्टोर से मंगाई गई जांच मशीनों के मामले की जांच कराई जा रही है, उसी क्रम में अब दवा के तीन नए पर्चे सामने आए हैं।
विज्ञापन

कई बड़े डॉक्टर जांच के दायरे में
पिछले दिनों बीएचयू ट्रामा सेंटर में पकड़ी गई दवाइयां के मामले की जांच में प्रथम दृष्टया कई डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं जो पर्चे पर बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। इसमें ऑर्थो विभाग, प्लास्टिक सर्जरी और जनरल सर्जरी के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ काम करने वाले जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट का भी नाम भी चर्चा में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों से ले रहे डॉक्टर की जानकारी
Iभर्ती मरीजों बाहर से दवा मंगाए जाने के मामले में जानकारी ली जा रही है। दो नए मामले भी सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट आईएमएस निदेशक को सौंपी जाएगी। - प्रो. सौरभ सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज, ट्रॉमा सेंटरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed