फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU

सही समय पर इलाज हो तो सभी रोगों का निदान संभव

Mon, 26 Aug 2019 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
IMS BHU
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के निश्चेतना विभाग की ओर से रविवार को आयोजित कार्यशाला में चिकित्सकों ने गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों के इलाज की विधियों पर मंथन किया। ट्रामा सेंटर के सभागार में आयोजित कार्यशाला में इसमें आईसीयू में भर्ती ऐसे मरीजों के इलाज पर विशेष ध्यान देने के साथ ही आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और निश्चेतना विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके माथुर ने बताया कि आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों में 50 प्रतिशत ऐसे मरीज होते हैं, जिसमें गुर्दा संबंधी समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सही समय पर बेहतर इलाज किया जाना जरूरी होता है। आयोजन के सहसचिव और गुर्दा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि अगर सही समय पर समस्या के बारे में जानकारी मिल जाए तो उसका इलाज संभव है। इलाज में देर होने पर मरीज को परेशानी बढ़ जाती है और जान बचाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान पावर प्वाइंट प्रेंजेंटेशन के माध्यम से डायलिसिस, रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी सहित इलाज की अन्य विधियों के बारे में बताया गया। इस दौरान डा. विक्रम गुप्ता ने आईसीयू में होने वाले एक्यूट किडनी इंजरी एवं उसके इलाज की विधियों और समस्याओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. दीपक गोविल ने रीनल रीप्लेसमेन्ट थेरेपी के प्रयोग के समय व उससे होने वाले परिवर्तन की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ.सचिन गुप्ता ने डायलिसिस के दुष्प्रभाव से बचने के तरीकों को समझाया। इस दौरान डॉ. रणजीत चटर्जी, डॉ. साई सरन डॉ. अरूण राज, डॉ शैलजा बेहरा,डां मधुप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed