{"_id":"663f48a1d36b55fbf00f10e8","slug":"ims-bhu-professor-omshankar-protest-starts-in-cardiology-department-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: BHU के निदेशक से बातचीत विफल, विभाग में जमीन पर अनशन करने बैठे प्रोफेसर ओमशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: BHU के निदेशक से बातचीत विफल, विभाग में जमीन पर अनशन करने बैठे प्रोफेसर ओमशंकर
Sat, 11 May 2024 04:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 11 May 2024 04:00 PM IST
सार
आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर ओमशंकर ने कुलपति आवास के बाहर कुछ देर रहने के बाद अनशन की अनुमति नहीं मिली तो हृदय रोग विभाग में अनशन शुरू किया। वे जमीन पर बैठकर मरीज देख रहे हैं।
विज्ञापन
जमीन पर बैठकर मरीज देखते प्रो. ओमशंकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में आवंटित बेड पर मरीजो की भर्ती न करने के विरोध में हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओमशंकर ने शनिवार से विभाग में अपना अनशन शुरू कर दिया। वह जमीन पर बैठकर मरीज देख रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 11 बजे से कुलपति आवास पर अनशन करने की चेतावनी को लेकर सुबह 10 बजे आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एसपी सिंह को लेकर प्रोफेसर ओमशंकर के घर पहुंचे। करीब घंटे भर तक उनकी मांगों को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान निदेशक ने मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया लेकिन प्रोफेसर ओमशंकर ने तुरंत कार्यवाही होने पर ही अनशन समाप्त करने की बात कही। लिहाजा बात नहीं बनी तो निदेशक को बैरंग लौटना पड़ा। इसके बाद प्रोफेसर ओमशंकर कुलपति आवास चले आए और अनशन पर बैठने जा रहे थे कि यहां चीफ प्रॉक्टर अपने प्रोकटोरियल बोर्ड के सदस्य के साथ पहुंचे। इसी बीच लंका एसएचओ भी बातचीत करने पहुंच गए।
अधिकारियों से बातचीत के बाद प्रोफेसर ओमशंकर ने विभाग में अपना अनशन जारी रखने का निर्णय लिया। इस समय वह हृदय रोग विभाग में जमीन पर बैठकर मरीज देख रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाएंगी तब तक अनशन जारी रहेगा।
अधिकारियों से बातचीत के बाद प्रोफेसर ओमशंकर ने विभाग में अपना अनशन जारी रखने का निर्णय लिया। इस समय वह हृदय रोग विभाग में जमीन पर बैठकर मरीज देख रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाएंगी तब तक अनशन जारी रहेगा।