फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU has been ranked 72nd among top 100 medical institutions in world

आईएमएस बीएचयू बना दुनिया का 72वां टॉप मेडिकल संस्थान, देश में छठे स्थान पर

Tue, 29 Jun 2021 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Jun 2021 01:33 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू को 72वें स्थान पर आने पर आईएमएस निदेशक ने बताया कि अगले साल और बेहतर रैकिंग पाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बधाई दी है। मैगजीन के सर्वे में दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में आईएमएस बीएचयू को 76.77 अंक मिले हैं।

विज्ञापन
IMS BHU has been ranked 72nd among top 100 medical institutions in world
आईएमएस बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू को दुनिया के टॉप 100 मेडिकल संस्थानों में 72वां स्थान मिला है, जबकि देश में यह संस्थान छठे नंबर पर है। दुनिया के शिक्षण और चिकित्सा संस्थानों का सर्वे करने वाली एक मैगजीन की रिपोर्ट में यह परिणाम आने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बधाई दी है।

विज्ञापन


उधर, आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने इसे संस्थान की बड़ी उपलब्धि बताते हुए अगले साल रैंक और बेहतर करने के लिए अभी से प्रयास करते रहने की बात कही है।
विज्ञापन


आईएमएस में एम्स जैसी सुविधाएं मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई-नई योजनाएं भी शुरू की जा रही है। वर्तमान समय एमसीएच विंग निर्माण, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान बनाए जाने सहित नए विभाग खुलने के साथ ही चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया भी चल रही है। मैगजीन के सर्वे में दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में 76.77 अंक पाकर आईएमएस बीएचयू 72वें स्थान पर है। इसके अलावा देश में भी छठा स्थान आने के बाद आईएमएस निदेशक समेत अन्य चिकित्सकों, कर्मचारियों में खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमएस के माध्यम से मरीजों के इलाज, जांच की सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही जो भी कमियां हैं, उसे दूर कराया जा रहा है। एम्स जैसी सुविधाओं की पहल भी चल रही है। अगले साल और बेहतर रैंकिंग पाने का लक्ष्य है। -प्रो. बीआर मित्तल, निदेशक, आईएमएस बीएचयू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed