{"_id":"60ae7761d9454c037d1a3b61","slug":"ima-secretary-sent-letter-to-pm-narendra-modi-and-demand-action-against-baba-ramdev-for-offensive-remarks-against-allopathic","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलोपैथी पर बयान: आईएमए सचिव ने पीएम मोदी को भेजा पत्र, बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलोपैथी पर बयान: आईएमए सचिव ने पीएम मोदी को भेजा पत्र, बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Wed, 26 May 2021 09:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 26 May 2021 09:59 PM IST
सार
योग गुरु गुरू बाबा रामदेव के ऐलोपैथी पर दिए बयान के बाद से ही उनके खिलाफ मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आईएमए सचिव डाक्टर आरएन सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर महामारी अधिनियम के तहत बाबा रामदेव पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रामदेव से माफी मांगने को भी कहा है।
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी (आधुनिक चिकित्सा पद्धति) पर सवाल खड़ा करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को गलत ठहराने, टीकाकरण पर टिप्पणी पर आईएमए ने नाराजगी जताई है। आईएमए सचिव डाक्टर आरएन सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर महामारी अधिनियम के तहत बाबा रामदेव पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रामदेव से माफी मांगने को भी कहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में आईएमए सचिव ने कहा है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में भारत सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए महामारी में आईएमए बनारस शाखा का हर सदस्य योगदान दे रहा है लेकिन जिस तरह से पिछले दिनों बाबा रामदेव ने गाइडलाइन के साथ-साथ एलोपैथी चिकित्सा पर सवाल खड़ा किया है, उससे चिकित्सकों का मनोबल भी गिरा है।
विज्ञापन
टीकाकरण को लेकर रामदेव ने जिस तरह का बयान दिया है, उसे आम जनता में भ्रम फैल रहा है और चिकित्सकों में भी इसको लेकर रोष है। बाबा रामदेव के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए।
विज्ञापन