फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal stand business reached the threshold of 'Kotwali', waiting for action

Illegal Stand: वाराणसी में ‘कोतवाली’ की दहलीज तक पहुंचा अवैध स्टैंड का कारोबार, कार्रवाई का इंतजार

Sun, 22 May 2022 03:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2022 03:46 PM IST
सार

वाराणसी के  मैदागिन इलाके में कोतवाली थाने के गेट के पास ही अवैध ऑटो स्टैंड चल रहा है। 24 घंटे चलने वाले स्टैंड में बाकायदा पर्ची कटती है, जो नगर निगम में पार्किंग के नाम पर दर्ज ही नहीं है।

विज्ञापन
Illegal stand business reached the threshold of 'Kotwali', waiting for action
मालवीय मार्केट में खड़ा वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाकाई पुलिस और वाराणसी नगर निगम की अनदेखी के चलते शहर में अवैध स्टैंड पनप रहे हैं। मैदागिन इलाके में कोतवाली थाने के गेट के पास ही अवैध ऑटो स्टैंड चल रहा है। 24 घंटे चलने वाले स्टैंड में बाकायदा पर्ची कटती है, जो नगर निगम में पार्किंग के नाम पर दर्ज ही नहीं है। अवैध वाहन स्टैंड के कारण दिन भर मैदागिन चौराहे पर जाम लगा रहता है। दूसरी तरफ स्टैंड संचालकों द्वारा वाहन स्वामियों से मारपीट के भी मामले सामने आते हैं।

विज्ञापन


मैदागिन चौराहे पर दायीं ओर नगर निगमने ऑटो स्टैंड बनाया है। इस स्टैंड के नाम पर चौराहे के दोनों साइड अवैध रूप से ई-रिक्शा और ऑटो सड़क पर खड़े होते हैं। संचालकों द्वारा नगर निगम वाहन स्टैंड लिखी हुई पर्ची देकर दस रुपये की वसूली की जाती है।
विज्ञापन


हालत यह है कि कोतवाली थाने की गेट तक ई-रिक्शा और ऑटो खड़ा करवा कर पैसे वसूलते हैं। बुलानाला और मालवीय मार्केट में मालवाहक, कार, ई-रिक्शा और बाइक का अवैध वाहन स्टैंड संचालित किया जा रहा है। बीच सड़क बड़े वाहनों के खड़े होने से मैदागिन से बुलानाला की ओर जाने वाली सड़क पर दिन भर जाम रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को होती है परेशानी

Illegal stand business reached the threshold of 'Kotwali', waiting for action
लंका-नरिया मार्ग पर खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
बुलानाला स्थित अग्रसेन डिग्री व इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को भी अवैध वाहन स्टैंड से होने वाली परेशानी से रोजाना दो-चार होना पड़ता है। कॉलेज गेट और आसपास की सड़क पर अवैध रूप से बाइक स्टैंड चलाया जाता है। छात्राओं को जाम में फंसने के साथ ही अपनी स्कूटी लगाने के लिए परेशान होना पड़ता है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से अवैध वाहन स्टैंड को बंद कराने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

लंका-नरिया मार्ग को बना दिया स्टैंड
लंका-नरिया मार्ग पर बीएचयू की चहारदीवारी से सटाकर सड़क पर एंबुलेंस खड़ा कराया जाता है। लोगों का कहना है कि लंका थाने की मेहरबानी से अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं। एक से डेढ़ किलोमीटर तक खड़े होने वाले वाहनों से रोजाना वसूली होती है। जब वीवीआईपी दौरा होता है तो इन गाड़ियों को लंका पुलिस हटवा देती है। यही हाल, बीएचयू ट्रामा सेंटर के इर्दगिर्द भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed