{"_id":"60262ac18ebc3ee9456e9d71","slug":"illegal-recovery-of-rs-4000-in-varanasi-police-constable-cost-expensive-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 4000 रुपये की अवैध वसूली सिपाही को पड़ी महंगी, गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में 4000 रुपये की अवैध वसूली सिपाही को पड़ी महंगी, गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Fri, 12 Feb 2021 12:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाने में तैनात सिपाही अवधेश पाल को एक युवक के परिजनों से 4000 रुपये की अवैध वसूली महंगी पड़ गई। एसपी क्राइम की जांच रिपोर्ट के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे अदालत में पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सिपाही अवधेश पाल का एक युवक के परिजनों से 4000 रुपये मांगने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने एसपी क्राइम को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में एक युवक एक युवती को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। वह युवती तकरीबन चार दिन से घर से गायब थी। युवती ने युवक से घर छोड़ने को कहा तो वह तैयार हो गया। इसी बीच लालपुर पांडेयपुर थाने के सिपाही अवधेश पाल ने युवक की बाइक रुकवाई। इसके बाद युवती को घर भेजकर युवक को बैठा लिया और उसके परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन
युवक का भाई लालपुर पांडेयपुर थाने पहुंचा तो सिपाही ने कहा कि तुम्हारा भाई छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया है। 20 हजार रुपये दो तो बड़े साहब से बात कर युवक को छुड़वा दें। किसी तरह से मामला चार हजार रुपये में तय हुआ और तब जाकर युवक लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस की अवैध हिरासत से छूटा।