फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal Kbjedaron beats fast

अवैध कब्जेदारों की धड़कनें तेज

Sat, 30 Apr 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 30 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
वरुणा नदी के डूब क्षेत्र पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं है। नदी के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। पहले सिंचाई विभाग ने 100 कब्जेदारों को नोटिस दिया। अब शुक्रवार को वरुणा कॉरिडोर में ग्रीन बेल्ट के लिए सीमांकन का काम प्रशासन ने शुरू कराया। नदी के दोनों किनारे पर पहले से गाड़े पिलर से 50-50 मीटर दूरी तक ग्रीन बेल्ट के लिए सीमांकन हो रहा है। इस निशान के दायरे में कई घर, प्लाट और होटल आ रहे हैं। निशान लगाने की कार्रवाई से वरुणा किनारे अतिक्रमण करने वालों की धड़कनें तेज हो गई हैँ। जल्द ही उनके अवैध निर्माण पर प्रशासन का हथौड़ा चलेगा। हालांकि इस दायरे से बाहर आने वालों के लिए यह राहत भरी पहल है।
विज्ञापन




नायब तहसीलदार सदर आनंद कन्नौजिया ने बताया कि शुक्रवार को डीएम बंगले से लेकर सूर्या होटल तक वीडीए, नगर निगम और राजस्व की टीम ने संयुक्त रूप से पैमाइश की। वरुणा कॉरिडोर में नदी किनारे दोनों ओर घोषित 50-50 मीटर ग्रीन बेल्ट के लिए निशान लगाया गया। इसमें जिन लोगों के निर्माण आ रहे हैं उनके नाम, पते और निर्माण का स्तर पूरी जानकारी वीडीए के अधिकारी नोट कर रहे हैं। सीमांकन का काम पूरा होने के बाद वीडीए के अधिकारी निर्माण के वैध-अवैध की जांच करेंगे। इसके बाद अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई वीडीए की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन




भले ही अतिक्रमण करने वाले अपने अवैध निर्माण बचाने की जुगत करें लेकिन 50 मीटर के दायरे से बाहर वाले लोगों के लिए यह पहल राहत भरी है। जिस समय झेलम की तरह वरुणा नदी अपना विकराल रूप धरेगी, उस दौरान इन्हीं अवैध निर्माणों के चलते वैध तरीके से निर्माण कराने वाले बड़ी संख्या में प्रभावित होंगे। उन्हें विस्थापन का दंश भी झेलना पड़ सकता है। यदि नदी के डूब क्षेत्र के अवैध निर्माणों को हटा दिया जाएगा तो डूब क्षेत्र के बाहर रहने वालों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed