फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal encroachment will be removed from the venue of Mahashamshan Nath

महाश्मशान नाथ कार्यक्रम स्थल से हटेगा अवैध अतिक्रमण

Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment will be removed from the venue of Mahashamshan Nath
बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर के कार्यक्रम स्थल से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे की मोहलत दी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार की दोपहर में कोतवाली के जोनल अधिकारी दल-बल के साथ मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान नाथ मंदिर पहुंचे और अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महाश्मशान मंदिर में चैत्र नवरात्र पर वार्षिक शृंगार व उत्सव का आयोजन किया जाता है। तैयारियां भी अभी से शुरू हो जाती है लेकिन लकड़ी व्यापारियों ने कार्यक्रम स्थल पर अवैध कब्जा जमा लिया था। मंगलवार को जब आयोजक तैयारियों के लिए पहुंचे तो कार्यक्रम स्थल पर अवैध कब्जा था। बाबा श्मशान नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष चैनू प्रसाद व उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कार्यक्रम स्थल को खाली नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण को संज्ञान में लिया और कोतवाली के जोनल अधिकारी राजेश अग्रवाल बुधवार को मौके पर पहुंचे। जोनल अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल को 48 घंटे के अंदर खाली करने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद से लकड़ी व्यापारियों ने लकड़ियां हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

छह अप्रैल से शुरू होगा महोत्सव
दिलीप यादव ने बताया कि बाबा श्मशान नाथ का तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव इस बार छह अप्रैल से शुरू होगा। इसमें पहले दिन बाबा का रुद्राभिषेक पूजन हवन का कार्यक्रम है। दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आठ अप्रैल परंपरा को निभाते हुए नगर वधुएं बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed