{"_id":"5f4e9d88791747310d7ed808","slug":"illegal-business-busts-of-tatkal-train-tickets-running-for-several-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई माह से चल रहे तत्काल रेल टिकट का अवैध कारोबार का भंडाफोड़, अवैध सॉफ्टवेयर से करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई माह से चल रहे तत्काल रेल टिकट का अवैध कारोबार का भंडाफोड़, अवैध सॉफ्टवेयर से करता था काम
Wed, 02 Sep 2020 12:44 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ratlam Railway Division increase Platform ticket price
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्टवेयर की मदद से तत्काल कोटे के टिकट बनाने वाला एक दलाल आरपीएफ की सीआईबी (सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। सीआईबी ने उसके पास से तत्काल टिकट निकालने में प्रयुक्त कंप्यूटर, इंटरनेट डोंगल व कुछ ई-टिकट बरामद किए। टिकट दलाल रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंजीगोदाम में कंप्यूटर व फोटो स्टेट की दुकान का संचालन करता है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक रानी की सराय थाना क्षेत्र के सहीगड़ा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति ऊंजीगोदाम बाजार में एक कंप्यूटर व फोटो स्टेट की दुकान का संचालन करता है। आरपीएफ की सीआईबी वाराणसी को सूचना मिली की रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंजीगोदामा बाजार में एक कंप्यूटर व फोटो स्टेट की दुकान में अवैध सॉफ्टवेयर की मदद से तत्काल कोटे की टिकट बनाने का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को टीम दुकान में जा धमकी। इस दौरान एक टिकट दलाल पकड़ा गया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस उसे अपने साथ लेकर आरपीएफ पोस्ट आजमगढ़ पर लेकर आई। घंटों पूछताछ चली। आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीणा ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार किया है।
विज्ञापन